
Radhe Song: तीस साल छोटी सह अभिनेत्री के साथ नाचने की असफल कोशिश
विपुल रेगे। सलमान ख़ान की आगामी फिल्म ‘राधे : द मोस्ट वांटेड’ का नया गाना रिलीज किया गया है। सलमान कैंप के पास कंटेंट का इतना सूखा है कि उन्होंने ये गाना दक्षिण के सुपर सितारे अल्लू अर्जुन के गाने से धुन और फिल्मांकन समेत चुरा लिया है। ऐसा करके सलमान ने दर्शकों को एक अवसर दिया है कि वे दोनों गीत देखकर तुलना कर सकते हैं। वे इस तुलना से जान सकते हैं कि बॉलीवुड को चोरी करते भी नहीं आती। वह चोरी भी बड़े ही घटिया तरीके से करता है।
अल्लू अर्जुन तेलगु सिनेमा में एक्शन और डांसिंग स्टार के रुप में जाने जाते हैं। उनकी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर नित नए कीर्तिमान बनाती है। हिन्दी पट्टी में भी उनके प्रशंसक लाखों की संख्या में हैं। सन 2017 में अल्लू की फिल्म ‘दुवड्डा जगन्नधर्म’ ब्लॉकबस्टर रही थी। इसमें उन्होंने धर्मनिष्ठ ब्राम्हण का पात्र अभिनीत किया था।
ये कैरेक्टर नियम से पूजा-अर्चना करता है और साथ ही बुरे लोगों की हड्डियां भी तोड़ता है। इस फिल्म का ही गीत ‘सीटी मार’ सलमान खान ने राधे के लिए कॉपी किया है। डांसिंग स्टाइल, लोकेशन सेट्स, संगीत सब कुछ कॉपी किया गया है लेकिन बहुत ही लचर तरीके से। अल्लू अर्जुन का मूल गीत कयामत ढा देता है। उनके पर्सोना से ये गाना बहुत स्टाइलिश हो जाता है।
वे जन्मजात डांसर हैं। उनके डांसिंग स्टेप्स अविश्वसनीय होते हैं। इस तरह नाचने वाले बॉलीवुड में बहुत कम है। अल्लू अर्जुन जैसी रिदम इधर ऋत्विक रोशन, शाहिद कपूर, वरुण धवन में देखी जा सकती है। गोविंदा भी डांसिंग में बहुत ऊर्जावान दिखाई देते थे। हालांकि ऐसे नाचने वालों में सलमान कहीं नहीं आते।
अल्लू अर्जुन के व्यक्तित्व का पॉवर बैंक डांसिंग फ्लोर पर छलकता सा अनुभव होता है। अल्लू की को-स्टार पूजा हेगड़े के साथ उनकी केमेस्ट्री देखिये। फिर सलमान खान के गीत को देखिये। ये आदमी फ्लोर पर हाथ-पैर फेंकता दिखाई देता है। अपने से तीस साल छोटी सह अभिनेत्री के साथ नाचने की असफल कोशिश करता है।
उसके स्टेप्स में न रिदम है, न लचक। पचास पार के व्यक्ति से आप चपलता से नाचने की उम्मीद भी नहीं कर सकते। मैंने दोनों गीतों को देखा। मुझे आश्चर्य हुआ कि तेलगु सिनेमा और उसके कलाकार कितने अनुशासित और कला के प्रति कितनी ललक रखते हैं। वे छोटे से छोटे शॉट को भी अपनी ऊर्जा से भर देते हैं। यहाँ आपको दोनों गीत देखने को मिलेंगे। दोनों को देखकर स्वयं जान जाएंगे कि दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग आज भारत का प्रतिनिधित्व क्यों कर रहा है।
ज्ञान अनमोल हैं, परंतु उसे आप तक पहुंचाने में लगने वाले समय, शोध, संसाधन और श्रम (S4) का मू्ल्य है। आप मात्र 100₹/माह Subscription Fee देकर इस ज्ञान-यज्ञ में भागीदार बन सकते हैं! धन्यवाद!
Select Subscription Plan
OR
Make One-time Subscription Payment

Select Subscription Plan
OR
Make One-time Subscription Payment

Bank Details:
KAPOT MEDIA NETWORK LLP
HDFC Current A/C- 07082000002469 & IFSC: HDFC0000708
Branch: GR.FL, DCM Building 16, Barakhamba Road, New Delhi- 110001
SWIFT CODE (BIC) : HDFCINBB
Paytm/UPI/Google Pay/ पे / Pay Zap/AmazonPay के लिए - 9312665127
WhatsApp के लिए मोबाइल नं- 8826291284