विपुल रेगे । राधे की रिलीज के तीसरे दिन से ही मीडिया ने सलमान ख़ान की ‘राधे’ की सफलता का राग गाना शुरु कर दिया है। मीडियाई रिपोर्ट्स के अनुसार पहले दिन ही भाईजान की फिल्म ने 100 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। इस सौ करोड़ी कलेक्शन का कोई हाथ-पैर दिखाई नहीं दे रहा है। ज़ी स्टूडियो ने ये फिल्म बहुत महंगे दाम पर खरीदी है। ये अनुमान पहले से था कि सलमान की मार्केट वेल्यू बनाए रखने के लिए आंकड़ों में हेरफेर अवश्य किया जाएगा।
राधे को रिलीज के साथ ही नकारात्मक समीक्षाओं और नकारात्मक प्रचार का सामना करना पड़ा था। समीक्षाओं के अनुसार ये बहुत ही औसत फिल्म थी। दर्शकों की प्रतिक्रियाएं भी कुछ इस तरह की ही रही। रिलीज के तीन दिन बीतते ही मीडिया के एक धड़े ने शोर मचाना शुरु कर दिया। इस धड़े के अनुसार राधे ने ओटीटी पर अब तक के सब रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
राधे की पहले दिन की कलेक्शन 100 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। यदि ओवरसीज की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया में तीन दिन का कलेक्शन मात्र डेढ़ करोड़ रहा। न्यूजीलैंड से 27 लाख ही बटोर सकी और अमेरिका से इसे लगभग एक करोड़ का कलेक्शन मिला। दुबई से राधे ने लगभग 9 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह तीन दिन में ओवरसीज से राधे लगभग 12 करोड़ का ही कलेक्शन कर सकी है।
ओवरसीज मार्केट में राधे तीन दिन में पचास करोड़ भी नहीं बटोर सकी। ज़ी स्टूडियो जो दावे कर रहा है, संदिग्ध से लगते हैं। ओटीटी कलेक्शन का खुलासा करने के लिए ज़ी स्टूडियो को बाध्य नहीं किया जा सकता। एक दावे के अनुसार पहले दिन लगभग 40 लाख दर्शकों ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर राधे देखी है।
हालांकि इस दावे पर विश्वास करना मुश्किल है। कंटेट के नाम पर एकदम खाली राधे को केवल सलमान खान के नाम से बेचने की कोशिश की गई है। सोशल मीडिया पर फिल्म का मज़ाक बनाया जा रहा है और मीडिया इसे ब्लॉकबस्टर बता रहा है।
एक सुपरस्टार को मीडिया की बैसाखियों की आवश्यकता पड़ने लगी है। यहीं सुपर स्टार कभी कहता था कि फिल्म समीक्षाओं से उसकी फिल्म को कुछ फर्क नहीं पड़ता। आज ये स्थिति है कि सलमान के पीआर को एक कंडम फिल्म को सफल बताने के लिए मेहनत करनी पड़ रही है।
काले धन को सफेद कहीं तो किया जाए। यह भी मुश्किल सा प्रतीत हो रहा है। अमरीका में भारत की फिल्म पहले भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाती थी। अब तो यह कहना कि कुछ करेंगी बड़ी बात है। मीडिया का कितना प्रयोग करते है यह तो पता है। मुझे नहीं लगता कि सलमान खान को अब भारत में इतने लोग पसंद करते है कि उसकी फिल्म को हिट करा दें।