By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश-विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • सरकारें
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
      • मनोविश्लेषण
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Reading: भागवत में क्यों हिम्मत नहीं?
Share
Notification
Latest News
धर्मो रक्षति रक्षित: (भाग-2)
भाषा और साहित्य
भारत और भारतीय सेना को वैश्विक रूप से खलनायक बनाने में जुटे ‘देशद्रोही दरबारी’!
Blog SDeo blog
भविष्य संकेत: 12 मई – 7 जून 2025
मनोविश्लेषण
उच्चैःश्रवा
सनातन हिंदू धर्म
ऑपरेशन सिंदूर से पहले लिली और बंदर से भी दहल चुका है PAK… शौर्य से भरे 9 इंडियन ऑपरेशंस की कहानी
आजाद भारत
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US
  • समाचार
    • देश-विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • सरकारें
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > Blog > राजनीतिक विचारधारा > संघवाद > भागवत में क्यों हिम्मत नहीं?
संघवाद

भागवत में क्यों हिम्मत नहीं?

ISD News Network
Last updated: 2024/07/29 at 1:53 PM
By ISD News Network 75 Views 13 Min Read
Share
13 Min Read
SHARE

हरिशंकर व्यास :-

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नरेंद्र मोदी को लक्षित कर वह सब कहा, जिसकी कल्पना नहीं थी। और भागवत ने एक शब्द गलत नहीं बोला। लेकिन नरेंद्र मोदी के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। उनका मोहन भागवत और संघ की उपेक्षा का वह रूख कायम है, जो चार-पांच वर्षों से है। इस रूख को खुद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव के अधबीच में यह कहते हुए जाहिर किया था कि बीजेपी को ‘अब संघ की जरूरत नहीं है। बीजेपी राजनीतिक फैसले लेने में सक्षम है’!

उनका बयान न केवल संघ को औकात दिखाना था, बल्कि मोहन भागवत और उनके पदाधिकारियों को पहले से ही दो टूक मैसेज था कि चुनाव नतीजे कुछ भी आएं मोदी को संघ से विचार की जरूरत नहीं है। और नरेंद्र मोदी को बाद में संघ तो क्या भाजपा में भी अपने को वापिस नेता चुनाने की जरूरत नहीं हुई। क्यों? इसका जवाब मोहन भागवत के झारखंड के बिष्णुपुर में कहे गए इन शब्दों से जाहिर हैं, ‘मनुष्य की भूख है जो वह सुपरमैन, अलौकिक, अति मानव, देव, देवता और भगवान बनना चाहता है।.. और भगवान कहता है कि मैं तो विश्वरूप हूं।.. विश्व में व्याप्त बिना आकार का रूप हूं। वो असली मैं हूं’।… 

और निःसंदेह नरेंद्र मोदी मूर्खों की दुनिया के भगवान हैं। याद करें 14 मई 2024 को वाराणसी में उन्होंने क्या कहा? अपनी अजैविक दिव्यता की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया,  ‘पहले जब तक मां जिंदा थी मुझे लगता था कि शायद बॉयोलोजिकल मुझे जन्म दिया गया है। मां के जाने के बाद मैं कन्विन्स हो चुका हूं कि परमात्मा ने मुझे भेजा है। ये ऊर्जा बायोलॉजिकल शरीर से नही मिली है, मैं एक इंस्ट्रूमेंट हूं…. और इसलिए मैं जब भी कुछ करता हूं तो मैं मानता हूं शायद ईश्वर मुझसे करवाना चाहता है’।…

More Read

आरएसएस एक डरपोक और कायर सगंठन फिर क्यों हिंदूवादी माना जाने लगा
हिन्दू के नाम पर धोखा दशकों से!
तुम्हारे पास ‘विकल्प नहीं है चुपचाप साथ रहो !’
पीड़ित की पीड़ा का न हिसाब और न अध्ययन

अब जब नरेंद्र मोदी स्वंय ईश्वर या ईश्वरीय दूत हैं तो उनके आगे भला मोहन भागवत और संघ के प्रचारकों की क्या औकात। उन्हें तो घंटा बजाना ही है। इसलिए मोदी यदि संघ को मनुष्यों की एक डफर जमात मान उन्हें तुच्छ, अज्ञानी समझें तो क्या गलत। मोदी लौकिक और अलौकिक दोनों मायनों में मोहन भागवत और संघ को अपना भंडारा मानते होंगे। लौकिक मायने में इस कारण क्योंकि नरेंद्र मोदी में यह भी अहंकार होगा कि यदि वे संघ में ही रहते तो वे अभी सर संघचालक होते और भागवत उनके अधीनस्थ। इसलिए मोहन भागवत और उनकी टीम तो वैसे भी उनकी जूनियर! इनसे क्या सलाह करना। अलौकिक पहलू यह है कि वे भगवान हैं और भागवत को उनकी भागवत कथा पढ़नी चाहिए न कि अहसानफरामोशी में मीनमेख निकालना। 

हां, मोदी का यह अहंकार सही है कि उनकी कृपा से मोहन भागवत और प्रचारकों की सुरक्षा है। सत्ता का रूतबा है। वे सत्ता भोग रहे हैं। सत्ता का जलवा है। साक्षात भगवान की कृपा है तभी तो अंबानी ने भागवत को भी बुलाया। खाना खिलाया। इस सबके बदले इन अहसानफरामोशों को नागपुर के अपने मुख्यालय में नरेंद्र मोदी की मूर्ति लगवानी थी या नहीं? उन्हें भगवान घोषित कर उनका प्रचार करना था या नहीं? 

लेकिन उलटे मोहन भागवत उन्हें इंसान बनने की नसीहत दे रहे हैं! तब भगवान ऐसे तुच्छ मानवों की क्यों सुनें! उनकी क्यों चिंता करें। 

इसलिए गतिरोध है। और मोदी नाम भगवान की लीला से मोहन भागवत एंड पार्टी फड़फड़ाई हुई है। सत्ता लीला के भगवानश्री मोदी सत्ता के क्षीर सागर में शेषनाग की शैय्या पर शांत मुद्रा में आराम से लेटे हुए हैं। लक्ष्मी पुत्र अडानी-अंबानी उनके पांव दबा रहे हैं। और हनुमान अमित शाह और गुरू शुक्राचार्य सुरेश सोनी के फन उनकी और से सृष्टि याकि भारत भूमि को संभाल रहे हैं। 

लीला की इस कलियुगी तस्वीर में आप सुरेश सोनी के नाम पर चौंक सकते हैं। ये संघ के गुरू घंटाल हैं। व्यापम कांड के समय चर्चित रहे सुरेश सोनी पुराने प्रचारक हैं। कभी सोनी गुजरात में होते थे। और एक वक्त शायद बतौर विभाग प्रमुख उन्हें मोदी रिपोर्ट किया करते थे। सोनी ने सन् 2013 में मोदी को प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाने में अहम रोल अदा किया था। दोनों का सरोकार ओबीसी राजनीति थी और है। और ये दोनों संघ के नागपुर में बैठे ब्राह्मण चेहरों के प्रति क्या भाव रखते हैं, यह मोदी राज की हकीकतों से प्रगट होता हुआ है। कभी सुरेश सोनी का मध्य प्रदेश में दबदबा था। उनका शिवराज सिंह चौहान को स्थापित करने में रोल था। व्यापम घोटाले का जब हल्ला हुआ और बेचारे प्रभारी मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा घिरे तो सुरेश सोनी भी विवादों में आए। तब सुरेश सोनी और शिवराज सिंह में कुछ दुराव बना था। बेचारे लक्ष्मीकांत जेल गए, असामयिक मरे। उनसे मेरी मुलाकात थी। और उनके प्रति निष्ठुरता, यूज एंड थ्रो को सुना और जाना तो एक प्रचारक की मनोवृत्ति पर मैंने बहुत सोचा था। 

बहरहाल सुरेश सोनी फिर दिल्ली रहने लगे। पर्दे के पीछे से संघ में मोदी के नाम पर राय बनाने की 2013 की भूमिका के बाद सुरेश सोनी ही अकेले थे जिनका दरबार में चुपचाप गुरू शुक्राचार्य वाला मौन रोल बना। मोदी को ओबीसी राजनीति के पैंतरे बताए। संघ में उनकी यह कुंठा होगी कि वे सह सरसंघचालक भी नहीं बने। वे संघ के सत्ता में भेदिए बने तो मोदी और संघ के बीच सेतु भी। तभी संघ को मोदी-सोनी बहुत सस्ते में निपटाते रहे हैं।

जैसे हाल में मोदी सरकार ने संघ की गतिविधियों में सरकारी कर्मचारियों के शामिल होने के पुराने आदेश को वापिस लेने का जो टुकड़ा भागवत एंड पार्टी के आगे फेंका, वह सिर्फ इस मैसेजिंग में था कि भागवत जहां इतना बोल रहे हैं वही मोदी सरकार संघ का कितना ख्याल कर रही है। जबकि जानकारों के अनुसार संघ ने इस मामले में कभी बात नहीं की थी। ऐसे ही हाल में अमित शाह की बिना जानकारी के जो मुख्यमंत्री बने, उनमें सोनी का जहां मौन रोल था वही संघ को उन्होंने अंधकार में रखा था। 

सुरेश सोनी अभी भी मानते है कि मोदी हैं तो मुमकिन है। वे रियल भगवान हैं। इसलिए उन्हें रिटायर नहीं होना है। 2034 तक राज करना है। वे संघ की मशीनरी का इस्तेमाल करते रहेंगे। पुराने चेहरों को राज्यपाल जैसे पदों पर बैठा कर संघ में नीचे कंफ्यूजन बनाए रखेंगे। तभी मोहन भागवत एंड पार्टी में हिम्मत नहीं है जो वह उद्धव ठाकरे के यहां जा कर चाय पीयें या नितिन गडकरी के पीछे अपना दम लगाएं। कोई न माने लेकिन अपना मानना है कि मोदी भले अमित शाह को अपना हनुमान समझें लेकिन वे चाणक्य सुरेश सोनी को मानते हैं जो सिर्फ और सिर्फ उनके प्रधानमंत्रित्व के लिए संकल्पित हैं। तभी संघ के किसी व्यक्ति के लिए यदि मोदी के दरवाजे खुले हैं तो वह सुरेश सोनी हैं। सोनी ने अपनी मनचाही नियुक्तियां करवाई हैं। सत्य यह भी है कि मोहन भागवत और उनके प्रचारक इन दिनों पूरी तरह सुरेश सोनी पर इस काम के लिए आश्रित हैं कि वे जा कर मोदी से बात करें।  

फालतू बात है कि मोदी-संघ के बीच अमित शाह वाया मीडिया हैं। मोदी ने संघ पदाधिकारियों को जैसी हैसियत दिखलाई है तो अमित शाह ने बहुत पहले समझ लिया था कि आरएसएस और मोहन भागवत की टीम कागजी है। बिना जुबान के है। कथित अनुशासन की आड़ में भयाकुल व कायरों की जमात है। किसी की भी सत्ता में बैठे सत्ताधारी से जवाब तलब करने की हिम्मत नहीं।

इसलिए मोदी ने संगठन और संघ को लौकिक रूप में अमित शाह के सुपुर्द किया हुआ है तो अमित शाह ने भी इनके प्रति वही व्यवहार बना रखा है जो नरेंद्र मोदी का है। संघ के संगठन मंत्रियों, बीएल संतोष, प्रदेश संगठन मंत्रियों, भाजपा प्रभारी प्रचारकों सभी की अमित शाह के यहा वही हैसियत है जैसे मंदिर (सत्ता के) के बाहर खड़े भिखारियों की होती है। अमित शाह उनके साथ बैठकें कर लेंगे, उन्हें सुन लेंगे, नाम जानेंगे और करेंगे वही जो मोदी कहेंगे या खुद चाहेंगे। तभी लोकसभा के पिछले चुनाव में उम्मीदवारों के चयन में संघ की ओर से जितने नाम गए उन्हें अमित शाह ने अपने स्तर पर ही कूड़ेदानी में फेंका। सब कुछ मोदी-शाह की प्राइवेट सर्वे टीम से तय हुआ। सामूहिक विचार-विमर्श जैसी कोई बात नहीं।

और नतीजे आए तब भी बात नहीं। समीक्षा नहीं। नरेंद्र मोदी ने बिना संसदीय बैठक के खुद ही अपने आपको नेता बना लिया। न कैबिनेट के लिए और न जेपी नड्‍डा के बाद अध्यक्ष के लिए संघ की राय जानी।

संदेह नहीं मोदी के दो टर्म पूरे होने और चुनाव नतीजों से मोदी, सुरेश सोनी, अमित शाह और संघ सभी तरफ कई तरह की उधेड़बुन हैं। मोदी के यहां सुरेश सोनी की सलाह बढ़ गई लगती है। विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्रियों के चयन, कैबिनेट, राज्यपालों की नियुक्तियों में सुरेश सोनी की उधेड़बुन झलकती दिखती है तो अमित शाह अपने उन सभी प्रतिद्वंदियों को ठिकाने लगाने के जतन में हैं जो आगे उन्हें बनने नहीं दें। उन्हें योगी आदित्यनाथ को हटाना है तो येन-केन प्रकारेण यह हवा बनानी है कि मोदी के लिए, हिंदुओं के लिए और विरोधियों से लड़ने का किसी में दम है तो वह अकेले अमित शाह में है।

पर मोदी के यहां अमित शाह का सिर्फ उपयोग है। मैं पहले भी लिख चुका है कि गुजराती नरेंद्र मोदी अपने बाद दूसरे गुजराती का प्रधानमंत्री बनना कतई नहीं चाहेंगे। तभी गुजरात की प्रदेश राजनीति में भी आनंदीबेन की चली और वहा सब कुछ अभी भी मोदी द्वारा ही संचालित है। फिर सुरेश सोनी का भी अमित शाह को लेकर रूझान नहीं है। इसलिए उन्होंने मध्य प्रदेश में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनवाने के बाद चुपचाप शिवराज सिंह चौहान में गैस भर कर उन्हें दिल्ली में कृषि मंत्रालय में बैठाया। और अब वे उनकी योगी आदित्यनाथ (जो सीएम बने रहेंगे) से बात करवा रहे हैं तो प्रदेशों में भागदौड़ की जिम्मेवारी भी दिला रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान क्योंकि गंगा गए गंगाराम, जमुना गए जमुनादास हैं तो वे मोहन भागवत के लिए भी ठीक होंगे तो सुरेश सोनी के तो चेले हैं ही। इसलिए सोनी हर हाल में अमित शाह के उम्मीदवारों को उड़वा कर शिवराज सिंह चौहान को पार्टी अध्यक्ष बनवाएंगे। उन्हें प्रधानमंत्री बनने की कतार में अमित शाह से आगे करेंगे। 

जाहिर है राजनीति है तो कुछ भी संभव है। लेकिन हां, केवल यह संभव नहीं जो नरेंद्र मोदी मनुष्य बन जाएं। वे अपने को भगवान माने रहेंगे। मोहन भागवत जितना बोलेंगे उतना ही मोदी का विश्वरूपी आकार बढ़ता जाएगा। इसलिए क्योंकि 25 सालों से संघ को हैंडल करते-करते उन्हें पता है कि संघ है क्या! 

और नोट रखें मोहन भागवत एंड पार्टी में इतनी भी हिम्मत नहीं है जो वे नरेंद्र मोदी का नाम ले कर इतना भी कहें कि राम की मर्यादाओं में चलो न कि रावण के अहंकार में जीयो! या उद्धव ठाकरे के यहां जा कर चाय पी लें।

साभार –

https://www.nayaindia.com/opinion/harishankar-vyas/view/rss-bjp-mohan-bhagwat-pm-narendra-modi-467665.html

Related

TAGGED: अमित शाह, कृषि मंत्रालय, नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री, मोदी सरकार, मोहन भागवत
ISD News Network July 29, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
ISD is a premier News portal with a difference.
Previous Article आबादी का प्रतिशत और उसका प्रभाव
Next Article अयोध्याजी का श्री मणि पर्वत
Leave a comment Leave a comment

Share your CommentCancel reply

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow
- Advertisement -
Ad image

Latest News

धर्मो रक्षति रक्षित: (भाग-2)
भारत और भारतीय सेना को वैश्विक रूप से खलनायक बनाने में जुटे ‘देशद्रोही दरबारी’!
भविष्य संकेत: 12 मई – 7 जून 2025
उच्चैःश्रवा

You Might Also Like

संघवाद

आरएसएस एक डरपोक और कायर सगंठन फिर क्यों हिंदूवादी माना जाने लगा

May 1, 2025
विचारसंघवाद

हिन्दू के नाम पर धोखा दशकों से!

April 24, 2025
विचारसंघवाद

तुम्हारे पास ‘विकल्प नहीं है चुपचाप साथ रहो !’

April 24, 2025
विचारसंघवाद

पीड़ित की पीड़ा का न हिसाब और न अध्ययन

April 23, 2025
//

India Speaks Daily is a leading Views portal in Bharat, motivating and influencing thousands of Sanatanis, and the number is rising.

Popular Categories

  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD
- Download App -
Ad image

Copyright © 2015 - 2025 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?