आईएसडी नेटवर्क। मुंबई पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह की पत्नी के बारे में पता चला है कि वे सात कंपनियों में निदेशक के पद पर हैं। हालाँकि इसे एक सामान्य जानकारी कहा जाएगा। मीडिया में इस खबर के साथ लिखा जा रहा है कि वे ‘पॉवर कपल’ हैं।
सन 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी परम बीर सिंह की पत्नी सविता सिंह इंडिया बुल्स समूह की दो कंपनियों सहित सात कंपनियों में निदेशक के पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। 28 मार्च, 2018 को उन्हें इंडियाबुल्स प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक नियुक्त किया गया था।
उल्लेखनीय है कि उनके पति कमिश्नर परम बीर सिंह रिपब्लिक भारत के विरुद्ध गैर क़ानूनी अभियान चलाने के लिए विवादों में छाए हुए हैं। परम बीर की पत्नी को कारपोरेट की दुनिया में एक मंझा हुआ कारपोरेट प्लेयर कहा जाता है। वे इंडिया बुल्स की निदेशक होने के साथ-साथ उसमे हिस्सेदार भी हैं।
सविता सिंह अपने क्लाइंट्स को रियल स्टेट लेनदेन में सलाह देती हैं। इस तरह के लेनदेन में विवाद हो जाए तो वे इससे निपटने के लिए क्लाइंट्स को उचित सलाह देती हैं। सविता सिंह के क्लाइंट्स में बड़े कारपोरेट घराने हैं। वे डेवलपर्स, घरेलू निवेशकों, विदेशी निवेशकों को भी सलाह देती हैं।
सविता सिंह ने हरियाणा की कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से अंग्रेज़ी साहित्य में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। वे मुंबई विश्वविद्यालय से लॉ ग्रेजुएट भी हैं। सविता सिंह बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र और गोवा के साथ पेशेवर सहयोगी भी हैं। इस समय परम बीर के विवादों में रहने के कारण समय-समय पर उनके परिवार के लोगों के बारे में समाचार मीडिया में आते रहते हैं।
पिछले दिनों ये खबर भी सुर्ख़ियों में थी कि परम बीर के बेटे की शादी एक भाजपा नेता की बेटी से हुई है। ये भाजपा नेता कांग्रेस से कुछ समय पूर्व ही भाजपा में आए हैं। सविता वाणिज्यिक और खुदरा परिसरों, मल्टीप्लेक्स, होटल, पुनर्विकास परियोजनाओं, रखरखाव अपार्टमेंट, एसईजेड, आईटी और आईटी-सक्षम सर्विस पार्कों और एकीकृत टाउनशिप परियोजनाओं एवं विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) से संबंधित लेनदेन में प्रवीण समझी जाती हैं।