विश्व का सबसे लंबा तिरंगा समिति हुआ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संयुक्त तत्वाधान में देश की प्रथम आजादी दिवस के उपलक्ष्य में 29 दिसंबर से प्रारंभ हो ने वाली श्री राम शौर्य कथा व श्री लक्ष्मी विष्णु महा हवन के लिए विश्व रिकार्ड रथ को रवाना किया।
इस महारथ को तिरंगा झंडा दिखा कर रवाना करने वाले ई योगेंद्र सिंह ने कहा कि यह रथ नेता जी सुभाष चन्द्र बोस, देश के शहीदों के साथ साथ सनातन धर्म के लिए गोरखपुर का नाम विश्व पटल पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। गोरखपुर शहर के 79 मुहल्लों में जाकर हजारों लोगों को जागरुक करने का कार्य करेगा।
29 दिसंबर सायं 2 बजे से प्रारंभ होने वाली श्री राम शौर्य कथा जो लगातार 2 जनवरी 2023 तक चलेगा। भारत की अकेली कथा होगी जो सनातन धर्म के लिए नई दिशा देने का कार्य करेगी।
कार्यक्रम को भगवा झंडा दिखाते समय रामदेव सिंह ने कहा कि पांचवीं बार विश्व रिकार्ड बनाने जा रही संस्था ने अब तक जितनी भी कार्य किए हैं इतिहास के पन्नों में एक बड़ी लकीर खींचा है और आज क्षत्रिय भवन का प्रताप सभागार उसका पुनः उदाहरण बनने जा रहा है।
इस महान कार्यक्रम में इंजीनियर योगेंद्र सिंह रामदेव सिंह,अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला महामंत्री राधेश्याम चंद्र विश्व का सबसे लंबा तिरंगा समिति के केंद्रीय संयोजक व कथा वाचक रघुवंश हिंदूवैद्य सुरेंद्र प्रसाद श्री दिलीप शाही ओमप्रकाश सिंह ,जयप्रकाश सिंह,सर्व ब्राह्मण समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय नारायण मिश्रा व्यास बंधु सिंह अभय सिंह चंदेल सनराइज संस्थान के डॉ शोभित श्रीवास्तव डॉ प्रशांत पटेल अभय सिंह चंदेल परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष पंडित सीपीएम त्रिपाठी उर्फ परसा बाबा, विष्णु राय, आम आदमी पार्टी महानगर अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव इंद्रजीत सिंह चंदेल, चंद्र किशोर शर्मा, राम अवतार निषाद, किरण कुमार पाण्डेय कृष्ण मोहन शाही आदि लोग उपस्थित रहे।