अर्चना कुमारी। पाकिस्तान के संस्थापक सर सैयद डे के आयोजन पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के बेगम अजिजुनिशा हॉल में मंगलवार रात खाना खाने के बाद कई छात्राओं की हालत बिगड़ गई।किसी का पेट खराब हुआ तो किसी को उल्टी और पेट दर्द हुआ। बाद में इन छात्राओं को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया ।
बताया जाता है दूषित नॉनवेज खाने के बाद छात्राओं की हालत अचानक बिगड़ी है। अब छात्राओं का इलाज चल रहा है। कालेज का कहना है बीमार छात्राएँ अब्दुल्लाह गर्ल्स कॉलेज की हैं। गुलिस्तान-ए-सैयद में ‘सर सैयद डे’ के दिन ये दावत आयोजित की गई थी और इसके बाद इनकी तबियत खराब हुई। आयोजन पर हजारों छात्र-छात्रा मौजूद थे।
दूषित भोजन से ये छात्र-छात्राएँ फूड पॉइजनिंग की शिकार हुई हैं। मामले की जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी जाँच के लिए पहुँच गई । छात्रावास में भी इस बाबत जाँच की जा रही है। वहा का लड़कियों का कहना है रात के डेढ़ बजे अचानक से छात्राओं को उल्टी होने लगी और उन्हें पेट दर्द की शिकायत होने लगी। इन सभी छात्राओं ने रात को आयोजन में डिनर किया था। इन सबका प्राथमिक उपचार हुआ, जिसके बाद जिन्हे जरूरत थी, इलाज के लिए भर्ती करा लिया गया।
करीब 300 से अधिक ऐसी लड़कियाँ हैं, जिनकी तबीयत ख़राब हो गई और उन्हें जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि सुबह से ही लड़कियों का आना शुरू हो गया था। कुछ देर में ये आँकड़ा 300 तक पहुँच गया। हालाँकि, कइयों की तबीयत में सुधार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
हॉस्पिटल के चीफ सुपरिटेंडेंट डॉ हारिस मंज़ूर खान ने बताया अब इनकी हालत बेहतर है। ज्ञात हो बेगम अजिजुनिशा हॉल का वो हॉस्टल है जिसमें 1500 लड़कियों के रहने की क्षमता है। हॉस्टल के डाइनिंग एरिया और किचन में से खाने के सैम्पल्स स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिए हैं, जिसे खा कर लड़कियाँ बीमार पड़ीं। विश्वविद्यालय ने भी 3 सदस्यीय जाँच कमिटी गठित की है। यह पता किया जाएगा आखिर नॉनवेज दूषित कैसे हुआ।