दिल्ली दंगों के दौरान सलमान ने खूब उधम मचाया था और गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली से फरार हो गया था लेकिन उसे अब क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि गोलीबारी और आगजनी के आरोपी सलमान को पुलिस ने एक साल बाद गिरफ्तार कर लिया जबकि जांच में पता चला है कि वह बुलंदशहर के अलग-अलग इलाकों में छिप कर रह रहा था, जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी को बुलंदशहर के सिविल लाइंस से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पिछले साल फरवरी में उत्तर पूर्वी दिल्ली में भीषण दंगे हुए थे।
इस दंगे में आरोपी की पहचान सलमान उर्फ चांद बाबू की भूमिका भी शामिल थी । जांच में पता चला है आरोपी नार्थ गोंडा का रहने वाला है जबकि दिल्ली दंगों को लेकर दर्ज किए गए 5 आपराधिक मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी। लेकिन यह शातिर दंगे के बाद फरार हो गया था और अब 1 साल से बाद उसे पकड़ा गया।
दरअसल दिल्ली दंगों के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की क्राइम ब्रांच तलाश कर रही थी और इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि दंगे के कई मामलों में शामिल नॉर्थ घोंडा निवासी मोहम्मद सलमान को अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किया जा चुका है जबकि वह पुलिस से बचने के लिए बुलंदशहर में छिपा हुआ है।
इस जानकारी पर पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद लेते हुए उसे पकड़ने के लिए बुलंदशहर में छापेमारी की और 29 वर्षीय सलमान उर्फ चांद बाबू बुलंदशहर स्थित सिविल लाइंस इलाके से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी सलमान ने पुलिस को बताया कि वह नागरिक संशोधन कानून को लेकर नाराज था। उसे वर्तमान के केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार से घोर नफरत है और उसे लगता था कि यह कानून मुस्लिम समाज के खिलाफ है तथा उसे भारत से बाहर भेज दिया जाएगा।
उसी की तरह सोचने वाले कई और लोग शामिल थे जो उस समय प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे थे । इस बीच 24 फरवरी को घोंडा पर मुस्लिम समाज के लोग इकट्ठे हुए थे और उन्होंने प्रदर्शन किया था। इसी दौरान उन्होंने आसपास तोड़फोड़ की और दूसरे समाज के लोगों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, जिसमें सलमान ने भी हिस्सा लिया था।
उसका कहना था कि दंगा के समय वह कई दुकान और घरों में भी आग लगा दी थी जबकि इस दौरान घरों पर भी गोली चलाई थी। इसकी पुष्टि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से भी हुई थी जबकि दबोचे गए आरोपियों ने भी उसका नाम बताया था, इसके बाद सलमान अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गया था।उसकी गिरफ्तारी से पांच वारदातों को सुलझा लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी की जानकारी जाफराबाद पुलिस को दे दी गई है। नोट- क्राइम की आने वाली देशव्यापी ताजा तरीन खबरें को यूट्यूब पर देखने और सुनने के लिए बादल ISD क्राइम स्टोरी का हिस्सा जरूर बने, सब्सक्राइब करें और बेल आइकन दबाएं।https://youtube.com/channel/UCEta4qTrhS6DwcYD7quoUGg