अर्चना कुमारी। दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में एनआरआई महिला से दुष्कर्म हुआ और करीब साल भर पहले हुई इस घटना को लेकर अब मामला दर्ज कराया गया। आरोप एक निजी कंपनी के सीईओ पर है। आरोप है भारतीय मूल की अमरीकी महिला चाणक्यपुरी स्थित एक पांच सितारा होटल के अंदर रेप किया गया।
आरोपी महिला को पहले से जानता था। उसने महिला को नौकरी दिलाने में भी मदद की थी। महिला का आरोप है कि उसने होटल में बुलाया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया था । महिला के शिकायत पर आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामला 14 सितंबर 2023 का है। जब एक पांच सितारा होटल में एक एनआरआई महिला के साथ दुष्कर्म किया गया था। महिला के मुताबिक वह एक कंपनी में असिस्टेंट जनरल मैनेजर के तौर पर काम कर रही थी।
वही पर आरोपी भी सीईओ था। वह उनके चाचा को भी जानता था। उसने ही उन्हें नौकरी दिलाने में मदद की थी। इस दौरान आरोपी ने पीड़ित महिला को होटल में बुलाया और उनके साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।लेकिन कोई पकड़ा नहीं गया। महिला का मेडिकल करा लिया गया,जिसमे रेप की पुष्टि की आशंका है।