अर्चना कुमारी दिल्ली पुलिस ने 27 साल के सुब्हान अली को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। इस पर एक स्कूली छात्रा को अपना शिकार बना कर उसकी अश्लील फोटो वायरल किए जाने तथा ब्लैकमेल का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने जाली आईडी से स्नैपचैट पर अपनी प्रोफाइल बनाई और इसी आईडी से स्कूली छात्रा से दोस्ती कर उसके साथ ट्रुथ एंड डेयर गेम खेलना शुरू किया।
पुलिस के मुताबिक छात्रा समझ ही नहीं पाई कि वो साइबर ठग के चंगुल में फंसती जा रही है। फिर गेम के नाम पर आरोपी ने पीड़िता से उसके कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें ली।
दरअसल आरोपी गेम के नाम पर पीड़िता को अपने झांसे में लिया था और फिर उसे डेयर दिखाने को कहता। जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता के न्यूड फोटो और तस्वीर लेता।
कई बार आरोपी गेम के दौरान खेल खेल में उकसाया और न्यूड वीडियो ले लिया। फिर ब्लैकमेल करने लगा।
दिल्ली के एक स्कूल में पढ़ने वाली पीड़ित लड़की ऑनलाइन गेम के चक्कर में बुरी तरह फंस गई थी। लड़की बनकर गेम के दौरान फ्रेंड बनकर उसकी न्यूड इमेज और वीडियो ली गई।
बाद में आरोपी लड़की को ब्लैकमेल करने लगा। पता चला की वह लड़की नहीं था बल्की फर्जीवाड़ा करके स्कूल स्टूडेंट के साथ धोखा किया था।
शिकायत मिली तो उस आरोपी को दिल्ली पुलिस ने नैनीताल से गिरफ्तार किया है। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर का रहने वाले आरोपी के पास से पुलिस ने मोबाइल भी बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि 20 फरवरी को पीड़ित लड़की के पिता के द्वारा एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। किस तरह उनकी बेटी को परेशान करने के साथ साथ उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। उसकी न्यूड फोटो को सोशल मीडिया पर सर्कुलेट करने के लिए धमकी दी जा रही है।
पुलिस को दी गई शिकायत में बताया की उनकी बेटी ऑनलाइन क्लास के लिए स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करती है। एक दिन उनकी पत्नी ने अपना फोन देखा तो स्नैपचैट पर उनकी बेटी की अश्लील वीडियो और तस्वीरें देखी।इसके बाद पता चला की आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट पर पीड़ित लड़की के सामने खुद को एक लड़की के रूप में पेश किया और उसके साथ चैट करना शुरू कर दिया।
वह ‘ट्रुथ एंड डेयर’ का गेम खेलता था और उस दौरान पीड़ित लड़की को अश्लील हालत में होने के लिए उकसाया। पीड़िता उसके जाल में फंस गई और आरोपी ने उसकी नग्न तस्वीरें और वीडियो ली लिया।
बाद में आरोपी ने पीड़िता से लगातार चैट की और ऐसी और भी तस्वीरें उससे ले ली। उसके बाद आरोपी ने उसपर और चैट करने के लिए दबाव डाला और उसकी बात नही मानने पर धमकी दी।
उस मामले की शिकायत मिलने पर साइबर थाना में एफआईआर दर्ज किया गया और छानबीन शुरू की गई। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पता चला कि जो नंबर स्नैपचैट पर रजिस्टर्ड है, वह उधम सिंह नगर का है। पुलिस टीम उत्तराखंड पहुंची और फिर आरोपी के बारे में पता लगा करके उसे पकड़ा।