अर्चना कुमारी दिल्ली स्टेट लेवल के रेसलर को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा है। इसकी तलाश हत्या के प्रयास के मामले में दिल्ली की तिमारपुर पुलिस को थी।
आरोपी की पहचान सुमित के रूप में हुई है। यह दो बार स्टेट लेवल पर गोल्ड मेडल जीत चुका है। अप्रैल महीने में तिमारपुर इलाके में इसने अपने साथियों के साथ मिलकर विष्णु नाम के एक शख्स पर जानलेवा हमला किया था। जिसमें गोली चलाई गई थी।
पीड़ित की किस्मत ठीक थी कि उसको गोली लगी नहीं। फायरिंग के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। जिसमें आरोपी सुमित के अलावा सागर, निखिल, देव और अनिकेत भी शामिल था।
पुलिस ने बताया फरार आरोपियों के बारे में पुलिस टीम टेक्निकल सर्विलांस और लोकल इंफॉर्मेशन की वजह से तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को इस रेसलर के बारे में एक सूचना मिली।
पता चला कि यह दिल्ली से हरियाणा फरार होने वाला है। पुलिस की नजर से बचने के लिए मुकरवा चौक से बस से हरियाणा जा रहा है। उस सूचना पर पुलिस टीम ने मुकरबा चौक बस स्टॉप पर छापा मारा और वहां से सुमित को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार यह गवर्नमेंट स्कूल से आठवीं तक की पढ़ाई कर चुका है। यह रोशनआरा रोड के एक अखाड़ा से रेसलिंग सीखना शुरू किया था। दो बार दिल्ली स्टेट लेवल पर यह गोल्ड मेडल जीत चुका है।
पूछताछ से पता चला कि इसके दोस्त सागर का विष्णु नाम के युवक से गर्लफ्रेंड को लेकर झगड़ा हुआ था। उसी का सबक सिखाने के लिए सुमित और सागर ने अपने साथियों के साथ मिलकर 21 अप्रैल को विष्णु पर गोली चलाई थी।
लेकिन विष्णु की किस्मत अच्छी रही की गोली विष्णु को लगी नहीं और यह सभी वहां मौके से फरार हो गए थे।