अर्चना कुमारी। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में निर्भया जैसी हिंदू महिला के साथ दरिंदगी की गई। 2 दिनों तक अगवा किए जाने के बाद महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने के बाद एक बोरी में रख कर फेंक दिया गया। इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस संपत्ति विवाद को लेकर हुई घटना बताते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए जाने का दावा किया है।
हालांकि पुलिस का कहना है कि इस बारे में नए तथ्य आते ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। इस बीच दिल्ली महिला आयोग ने गाजियाबाद पुलिस को नोटिस देकर पूरे प्रकरण को लेकर जानकारी मांगी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दिल्ली की नंदनगरी निवासी 38 वर्षीय महिला 16 अक्तूबर की शाम को नंदग्राम थानाक्षेत्र की बॉम्बे कॉलोनी में रहने वाले अपने भाई के घर उसके जन्मदिन पर आई थी।
उसी दिन रात में करीब साढ़े नौ बजे खाना खाने के बाद वह आश्रम रोड पर घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान स्कॉर्पियो में कुछ लोग आए, जो हथियारों से लैस थे। उन्होंने उसे हथियारों के बल पर अगवा कर लिया और स्कॉर्पियो में डालकर एक सुनसान स्थान पर ले गए। उसने बताया कि चार लोगों को वह पहचानती है।
वे थाना वेलकम दिल्ली के दुर्गापुरी कबीरनगर निवासी दीनू, शाहरुख, जावेद और धौला हैं। जिस स्थान पर वे ले गए, वहां उनका पहले से ही एक साथी औरंगजेब उर्फ जहीर मौजूद था। पांच लोगों ने उसके साथ दो दिन तक गैंगरेप कर उसे यातनाएं दीं। इस दौरान उसके गुप्तांग में रॉड भी घुसाई गई। 18 अक्तूबर की तड़के करीब साढ़े तीन बजे पांचों आरोपी उसे हाइवे पर नंदीपार्क के पास हाथ-पैर बांधने के बाद बोरे में बंद कर फेंक गए।
इस मामले के उजागर होने के बाद ही उत्तर प्रदेश पुलिस की नींद उड़ गई क्योंकि वारदात निर्भया जैसी हुई थी और पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को पकड़ लेने का दावा किया लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत होता है इस वजह से मामले की जांच पड़ताल अभी भी किया जा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है दुष्कर्म पीड़िता जीटीबी में ही 15 साल नर्स रही है। करीब एक साल पहले से वह दिल्ली जीटीबी के सामने ही एक लैब में काम करती है। गाजियाबाद की
एसएसपी मुनिराज जी. का कहना है कि पीड़िता के भाई ने दिल्ली के दुर्गापुरी निवासी दीनू, शाहरुख, जावेद, धौला, जहीर और औरंगजेब के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कराया है। शाहरुख और जावेद सगे भाई हैं। उनका दुष्कर्म पीड़िता से दुर्गापुरी स्थित एक मकान को लेकर विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में है। इनमें एक अहम किरदार आजाद है जो गैंगरेप पीड़िता का मित्र है। जिस मकान में शाहरुख और उसका परिवार रहता है, उस मकान का सौदा आजाद ने ही एक व्यक्ति से कराया था। इसी के चलते महिला के साथ शाहरुख और उसके भाई समेत पांच लोग सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाया