अर्चना कुमारी । शिवपुरी जिले के करैरा तहसील के ग्राम सिल्लरपुर में सैकड़ों गायों के शव जंगल में लावारिश पड़े मिले हैं।इनमे से कुछ गाएं जिंदा भी हैं।लेकिन इतनी संख्या में गोवंश किसने और कहां से लाए। इसका पता नही चला है। बीजेपी शासित राज्य मध्यप्रदेश शिवपुरी में ये गौवंश शिवपुरी झांसी राजमार्ग से महज 500 मीटर को दूरी पर आरक्षित वन भूमि पर मिले हैं। इतनी बड़ी संख्या मृत गाएं देखकर ग्रामवासी हैरान हैं और वो कुछ समझ नहीं पा रहे।
गो वंश कहां से आईं, कैसे आईं किसी को कुछ नहीं पता है। ऐसी शंका जताई जा रही है कि गो वंश शहरी क्षेत्र से डंपरों से लाकर रात के समय यहां लाई गई हैं। आशंका है झांसी यहां से नजदीक है, इसलिए गो वंश वहीं से लाई गई हैं। इस बारे में सिल्लरपुर के सरपंच अरविंद लोधी का कहना है कि करीब पांच सौ गाएं मौके पर पड़ी मिली हैं।
कहां से लाई गईं इसकी कोई जानकारी अब तक नहीं है। उन्होंने बताया कि इन गायों के शव देखकर गांव वाले खुद हैरान हैं और यह एक बड़ा मामला है। उनके अनुसार सिल्लापुर में गायों के शव की सूचना के बाद अब प्रशासन ने जांच की बात कही है लेकिन कब जांच होगा पता नही। बताया जा रहा है कि मृत गायों के पेट से पॉलीथिन निकल रही हैं। यहां के पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ एमसी तमौरी ने कहा कि यह गायें किसी गौशाला की नहीं है फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है।आसपास के लोगो ने बताया यह हैरान करने वाला मामला है।
यहां के जंगलों में एक साथ कई सौ गायों के शव मिलने के बाद से सनसनी फैल गई है। ये गाय कैसे मरी, इतनी लाशें कहां से आई है इनकी कोई जानकारी नहीं है।