अर्चना कुमारी। यूपी के फतेहपुर जिले में लव जिहाद का मामला तब उजागर हुआ जब एक मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की को शादी समारोह से अगवा किए जाने के बाद पहले उसका रेप किया फिर पत्थरों से कुचल कर उसकी हत्या कर चंपत हो गया । आरोप है कि युवक ने पहचान छिपाकर हिन्दू लड़की को प्रेम जाल में फंसाया और रेप के बाद निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी। हालांकि अब आरोपी को धर दबोचा गया है। बताया जाता है कि फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अहमदाबाद से मौसेरी बहन की शादी में हिंदू मासूम लड़की आई हुई थी।
शादी एक गेस्ट हाउस में आयोजित की गई थी और वहां पर शादी समारोह के लिए मेहमान जुटे हुए थे। इस दौरान लड़की को अगवा किया गया।युवक का नाम सोनू उर्फ सिकंदर है। सोनू पर लड़की के अपहरण और फिर रेप का आरोप है। शादी समारोह से उसने लड़की को अगवा किया। इसके बाद उसने लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। गंभीर स्थिति में उसे फेंक दिया गया। लड़की लहूलुहान स्थिति में पुलिस को पड़ी मिली ।
मामले की जानकारी मिलने पर उसका फतेहपुर में इलाज शुरू हुआ, लेकिन स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर में इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई। मामला 3 दिन पहले का है। बताया जाता है कि खुद को हिंदू युवक बता कर सोनू ने लड़की को अपने प्रेम के जाल में फंसाया था। वह फतेहपुर में घोषी ब्रदर्स ट्रैवल्स, सुपर शताब्दी ट्रैवल्स चलाता है। किडनैप करने के बाद लड़की को उसने हकीकत बताई। खुद को सिकंदर बताया तो लड़की ने उसका विरोध किया।
इसके बाद उसने लड़की का रेप किया।। उसे ही पत्थरों से कुचल दिया गया था ताकि उसकी पहचान ना हो पाए। 22 जून को फरीदपुर जोनिहां के अक्सा मैरिज लॉन बहदग्राम में एक शादी समारोह में भाग लेने गई थी। रात 11 बजे लड़की अचानक गायब हो गई। लोगों ने खोजबीन की तो लड़की का पता नहीं चला। इसके बाद लड़की के पिता ने पुलिस में केस दर्ज कराया।
लड़की के अपहरण मामले में कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के ज्वालागंज मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय सोनू उर्फ सिकंदर अहमद को आरोपी बनाया गया।अपहरण के एक दिन बाद 23 जून को सुबह करीब 8 बजे लड़की मैरिज हॉल से करीब 500 मीटर दूरी पर घायल अवस्था में पाई गई। उसे तत्काल फतेहपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर 25 जून को सुबह 11:10 बजे फरीदपुर मोड़ बहग्राम से गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी की निशानदेही पर लड़की के खून और मिट्टी से सने कपड़े और खून से सनी ईंट बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी से घटना को लेकर पूछताछ शुरू की। उसने बताया कि वह पीड़िता से करीब 3 सालों से बातचीत कर रहा था। 22 जून को वह लड़की से मिलने गया था। लड़की से मुलाकात के क्रम में उसने संबंध बनाने की कोशिश की। लड़की ने इनकार किया तो उसने जबरदस्ती लड़की से संबंध बनाए। इसके बाद ईंट से कुचल लड़की की हत्या करने का प्रयास किया। सोनू ने कहा कि उसे लगा कि लड़की मर गई है। इसके बाद घटनास्थल से भाग गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।