आज शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल चौधरी के समर्थन में गाज़ियाबाद जिला मुख्यालय पर आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।
उनके आमरण अनशन पर बैठने से अब यह मामला पूरे देश मे बड़ी चर्चा का विषय बन गया है।कई गम्भीर बीमारियों से पीड़ित महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी अपने अंतिम समय तक संघर्ष करने के लिये तैयार होकर ही इस बार जिला मुख्यालय पर आए हैं।आज साध्वी आस्था माँ सहित अनेक सामाजिक व्यक्तित्व उनके समर्थन में जिला मुख्यालय पर आए।
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज की दुनिया भर के संघर्षरत हिन्दुओ के गुरु हैं। संभावना है कि अगले 2 हफ्तों में दस लाख से अधिक हिंदूवादी कार्यकर्ता गाज़ियाबाद जिला मुख्यालय पर आकर उनका समर्थन करेंगे।