अर्चना कुमारी। बिहार के सीवान जिले में एक कॉलेज में अजीबोगरीब फरमान जारी किया गया है। कॉलेज प्रशासन ने लड़के-लड़कियों के एक साथ बैठने पर रोक लगा दी है और कहा है हंसी मजाक करने पर नाम काट दिया जाएगा। मामला जिले के जेडए इस्लामिया कॉलेज का है,जो कथित तौर पर संविधान नही शरिया कानून को मानता है।
बताया जाता है इस कॉलेज ने मंगलवार को तालीबानी फरमान जारी करते हुए कहा कि क्लास खत्म होने के बाद लड़के-लड़की साथ बैठे नजर आए या हंसी मजाक करते दिखे तो उनका नामांकन रद्द कर दिया जाएगा। इस बारे लिखित आदेश जारी किया गया।
पत्र में लिखा है कि- ‘सूचित किया जाता है कि अगर छात्र तथा छात्राओं को साथ में (एक साथ बैठे/हंसी मजाक करते) महाविद्यालय परिसर में देखा जाएगा तो उनका नामांकन को रद्द कर दिया जाएगा’। कॉलेज के प्रिंसिपल इदरीश आलम के द्वारा पत्र जारी किया गया है। जेडए इस्लामिया कॉलेज एक अल्पसंख्यक महाविद्यालय है। यह कॉलेज धारा 29 और 30 के अंतर्गत स्थापित है इसके प्रबंधन का अधिकार शासी निकाय में निहीत है।
यह भी जारी पत्र में लिखा गया है। सूत्रों ने बताया यहां मुस्लिम छात्रा और छात्र अधिकतर पढ़ाई करते है। कॉलेज के प्रिंसिपल इदरीस आलम ने इस बारे में कहा है कि कॉलेज में अनुशासन कायम करने के लिए यह पत्र जारी किया गया है।
देखा जा रहा था छात्र-छात्राएं परिसर में एक साथ घूम रहे हैं लेकिन क्लास अटेंड नहीं कर रहे हैं। कॉलेज में अनुशासन और शैक्षणिक माहौल कायम करने के लिए यह कदम उठाया गया है।