अर्चना कुमारी दिल्ली पुलिस अबतक सड़क रोक कर नमाज पढ़ने वालों पर मुकदमा नही कर पाई। लगता है होम मिनिस्ट्री की दखल के बाद पुलिस दवाब में है।
इस बीच इंद्र लोक में ‘नमाज’ पढ रहे लोगों को धक्का देने तथा ‘लात’ मारने की घटना के लिए दिल्ली पुलिस के एक उपनिरीक्षक को निलंबित किए जाने के एक दिन बाद इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
अर्धसैन्य बलों की कम से कम तीन टुकड़ियों के साथ ही स्थानीय पुलिस शनिवार और रविवार को उत्तरी दिल्ली में इंदल्रोक और उसके आसपास के इलाकों में तैनात रही।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इलाके में शांति कायम करने के लिए एक शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठकें भी कीं। संयुक्त पुलिस आयुक्त (उत्तर) परमादित्य ने शनिवार को बताया कि स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल है और इलाके में शांति है।
‘‘हमारे अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं और इलाके में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं।’’ उपनिरीक्षक मनोज कुमार तोमर ने शुक्रवार को उत्तरी दिल्ली में एक सड़क पर नमाज पढ रहे कुछ लोगों को कथित तौर पर धक्का दिया और ‘लात’ मारी थी। जिसके बाद सैकड़ों स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
आरोपी पुलिसकर्मी को तुरंत निलंबित कर दिया गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक है। मनोज तोमर इंदल्रोक पुलिस चौकी के प्रभारी थे जो सराय रोहिल्ला पुलिस थाने के तहत आती है।
उन्हें दो महीने पहले ही पुलिस चौकी में तैनात किया गया था। यह घटना इंदल्रोक मेट्रो स्टेशन के समीप दोपहर करीब दो बजे शुक्रवार की नमाज के दौरान हुई।
मनोज तोमर को फिर से बहाल करने के लिए सोशल मीडिया पर अभियान चलाया गया लेकिन उनका निलंबन नही हटा है।