
हथियार पर घिरीं प्रज्ञा के समर्थन में शिवराज की मंत्री, देवी-देवताओं वाली दी दलील
मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार में मंत्री उषा ठाकुर ने भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के विवादित बयानों का समर्थन किया है। घर में हथियार रखने की सलाह देकर चौतरफा घिरीं प्रज्ञा के समर्थन में उषा ठाकुर ने दलिल दी है कि देवी देवता भी हथियार रखते थे। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा के लिए हथियार रखने में कोई बुराई नहीं है।
उषा ठाकुर से जब पत्रकारों ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान पर चल रहे विवाद को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा,”इसको आत्मरक्षा की दृष्टि से लेना चाहिए और इसमें क्या गलत है ? भारतीय सनातन परंपरा में हमारा कोई देवी देवता ऐसा नहीं है जिसके पास हथियार ना हो। अनादि काल से हमारे वेद पुराण बताते हैं कि आत्मरक्षा के लिए हथियार रखना अच्छी बात है।”
ISD 4:1 के अनुपात से चलता है। हम समय, शोध, संसाधन, और श्रम (S4) से आपके लिए गुणवत्तापूर्ण कंटेंट लाते हैं। आप अखबार, DTH, OTT की तरह Subscription Pay (S1) कर उस कंटेंट का मूल्य चुकाते हैं। इससे दबाव रहित और निष्पक्ष पत्रकारिता आपको मिलती है। यदि समर्थ हैं तो Subscription अवश्य भरें। धन्यवाद।
गौरतलब है कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कर्नाटक में एक कार्यक्रम के दौरान हिन्दुओं को हथियार रखने की सलाह दी जिसपर काफी हंगामा हो रहा है। प्रज्ञा ने कहा, ” संन्यासी कहते हैं कि ईश्वर द्वारा बनाई गई इस दुनियां में सभी अत्याचारियों और पापियों का अंत करो, अन्यथा प्रेक की सच्ची परिभाषा यहां नहीं बचेगी।
तो लव जिहाद में शामिल लोगों को उसी तरह जवाब दो। अपने बेटियों की रक्षा करो, उन्हें सही मुल्य सिखाओ।” उन्होंने शिवमोगा के हर्षा समेत हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्या की घटनाओं की और इशारा करते हुए लोगों से कहा था कि वे आत्मरक्षा के लिए “अपने घरों में धारदार चाकु” रखें।
कोर्ट जाने की तैयारी में कांग्रेस
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के एक हालिया बयान को ‘स्पष्ट रूप से हेट स्पीच (नफरती भाषण) का मामला’ करार देते हुए मंगलवार को कहा कि वह प्रज्ञा के खिलाफ जल्द ही सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे। उन्होंने कहा,”प्रज्ञा ठाकुर ने जो कहा है,वो स्पष्ट रूप से हेट स्पीच का मामला है। में इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाऊंगा। “इससे पहले,रमेश ने साध्वी प्रा ठाकुर की टिप्पणी को लेकर ट्वीट किया,हेट स्पीच का स्पष्ट मामला है। उनके खिलाफ मुकदमा चलना चाहिए।”इससे पहले कांग्रेस नेता तहसीन पूनावाला ने शिवमोगा में प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।
ज्ञान अनमोल हैं, परंतु उसे आप तक पहुंचाने में लगने वाले समय, शोध, संसाधन और श्रम (S4) का मू्ल्य है। आप मात्र 100₹/माह Subscription Fee देकर इस ज्ञान-यज्ञ में भागीदार बन सकते हैं! धन्यवाद!
Select Subscription Plan
OR Use Paypal below:
Select Subscription Plan
OR
Make One-time Subscription Payment

Bank Details:
KAPOT MEDIA NETWORK LLP
HDFC Current A/C- 07082000002469 & IFSC: HDFC0000708
Branch: GR.FL, DCM Building 16, Barakhamba Road, New Delhi- 110001
SWIFT CODE (BIC) : HDFCINBB
Paytm/UPI/Google Pay/ पे / Pay Zap/AmazonPay के लिए - 9312665127
WhatsApp के लिए मोबाइल नं- 8826291284