अर्चना कुमारी उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक महिला ने अपने पति के साथ क्रूरता की। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ।
आरोप है मुस्लिम महिला पति को बांध कर ना सिर्फ उसका उत्पीड़न किया, बल्कि उसे यातनाएं भी दीं। आरोपी पत्नी ने पति को जलती सिगरेट से दागा और उसके सीने पर चढ़कर उसे पीटा।
इतना ही नहीं, महिला ने चाकू से अपने पति का प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश भी की। मामले की जानकारी मिलने परआरोपी महिला मैहर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रो ने बताया वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला पति को नग्न करके उसके हाथ बांध देती है। उसके प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागती है।
इस दौरान पति दर्द से चीखता-चिल्लाता है, लेकिन पत्नी उसको लगातार सिगरेट से जलाती रहती है। घटना का वीडियो वायरल हुआ तो युवक के पिता ने पुलिस से शिकायत की और अब पिता की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया। पीड़ित शख्स का नाम मन्नान जैदी है और वो थाना स्योहारा के चक महमूद सानी इलाके का रहना वाला है। जैदी की शादी 17 नवंबर 2023 को पास के ही एक गांव की मेहर जहां से हुई थी।
शादी से पहले दोनों कथित तौर पर प्रेम संबंध में थे। मेहर जहां पर आरोप है कि वो मन्नान के घर पहुंच गई थी और शादी करने की जिद पर अड़ गई थी। जिसके बाद परिवार वालों की सहमति से दोनों की शादी हुई थी।
शादी के बाद मन्नान पत्नी मेहर जहां की जिद पर अपने परिवार से अलग होकर रहने लगा। दोनों किराए के मकान में रहते थे। इस बीच उसे पत्नी मेहर की आदतों के बारे में पता चला. पता चला कि वो शराब, सिगरेट पीती है।
जब मन्नान ने उसे ऐसा करने से रोका तो वो उसके साथ लड़ाई करने लगी। इतना ही नहीं, मन्नान का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न भी किया। मन्नान का आरोप है कि 29 अप्रैल 2024 की रात उसकी पत्नी उसके पास आई।
आरोप है कि उसने दूध में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। इसके बाद बेहोश होने के बाद उसने मन्नान के हाथ-पैर बांध दिए। वीडियो में वो पति का गला दबाती दिख रही है। उसने चाकू से मन्नान के प्राइवेट पार्ट को काटने का प्रयास किया और सिगरेट से उसके शरीर को कई जगह दागा।
मन्नान के पिता ने बताया कि बहू अक्सर उनके बेटे के साथ मारपीट करती थी। जिसके बाद उनके बेटे ने पत्नी से छुपकर अपने ही बेडरूम में सीसीटीवी लगवा लिया था।