अर्चना कुमारी उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शादी के मंडप में पुरोहित की पिटाई की गई। आरोपी सिपाही है और उसने जल्दी जल्दी मंत्र नही पढ़ाए जाने पर पुजारी को पीट दिया।
मामला रामपुर गढ़ी स्थित क्लासिक रेस्टोरेंट का है। यहां मंगलवार रात सोनू जाटव की शादी थी। सोनू जाटव निगोहां कोतवाली में सिपाही के पद पर काम करता हैं।
शादी के वक्त दूल्हे सोनू ने पुरोहित पर जल्दी-जल्दी मंत्र पढ़कर विवाह सम्पन्न कराने का दबाव बनाया लेकिन जब पुरोहित इसके लिए तैयार नहीं हुए और बोले ये सही नही होगा तो दूल्हे ने गुस्से में पंडित को पीट दिया। अब पीड़ित पुराहित ने निगोहां के थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
मेरठ के निवासी सोनू जाटव की शादी निगोहां के रामपुर गढ़ निवासी ओमप्रकाश की बेटी से तय हुआ। निगोहां थाने में तैनात सिपाही ने गाजियाबाद में शादी होने की बात कहकर एसओ अनुज से छुट्टी मांगी।
इसके बाद रात करीब 1.30 बजे सोनू केवल कुछ करीबी लोगों के साथ बारात लेकर मौके पर पहुंचा था। शादी प्रारंभ हुआ और पुरोहित विवेक शुक्ल ने मंत्र पढ़ने शुरू किए। लेकिन हर मंत्र का अर्थ बताते हुए जब पुरोहित विवाह को शास्त्रीय पद्धति से सम्पन्न करा रहे थे। इस दौरान इस बात से सोनू नाराज हो गया।
उन्होंने पुरोहित पर जल्दी से विवाह सम्पन्न कराने का दवाब डाला लेकिन पुरोहित ने दूल्हे को समझाने की कोशिश की पर वह नहीं माने और पुरोहित को पीटना शुरू कर दिया।
निगोहां थाने के एसओ अनुज का कहना है सोनू जाटव ने गाजियाबाद में शादी होने की बात कह कर छुट्टी ली थी। इसके बाद पुरोहित विवेक ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसकी जांच की जा रही है।
बताते है पुरोहित विवेक शुक्ल का भाई मौके पर मौजूद था और उसने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उसकी भी पिटाई की गई।
ज्ञात हो ये पहला मामला नहीं है। मथुरा में तो एक ब्राह्मण पुजारी को जून 2023 में जिंदा जला दिया गया था। 7 महीने से ज्यादा समय बीत चुका है लेकिन एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। वो भी एक शादी में पूजा करने के लिए गए थे। आज भी पंडित नंद किशोर शर्मा का परिवार न्याय का इंतजार कर रहा है।