अर्चना कुमारी । नकली नोटों की सप्लाई करने को लेकर मलेच्छ समुदाय के 2 लोगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला तस्कर को पहली बार गिरफ्तार किया गया जबकि दूसरे आरोपी को कई बार पकड़ा जा चुका है।
पुलिस सूत्रों का दावा है कि आरोपियों के कब्जे से भारी संख्या में पांच ₹500 के नकली नोट बरामद किए गए हैं जबकि दोनों का संबंध अंतरराष्ट्रीय रैकेट से जुड़े हुए हैं।आरोपियों की पहचान, माबिया खातून और मुनीश अहमद के रूप में हुई है।
ये वेस्ट बंगाल के मालदा और दिल्ली के खानपुर के रहने वाले हैं। इनके पास से 1 लाख 97 हजार 500 रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। दिल्ली पुलिस का दावा है कि स्पेशल सेल पुलिस ने आनंद विहार स्टेशन से दोनो को रंगे हाथों उस वक़्त दबोचा, जब माबिया खातून मुनीश को नकली नोटों के पैकेट दे रही थी। पुलिस सूत्रों का दावा है कि नकली नोटों की सप्लाई में लिप्त इंटरनेशनल सिंडिकेट के दो अहम सदस्यों के बारे में दिल्ली आने की सूचना मिली थी, जो मालदा, वेस्ट बंगाल के रास्ते इंडो-बांग्लादेश बॉर्डर से नकली नोटों की खेप ला कर भारत मे सप्लाई करते थे।
पूछताछ में पता चला है कि सभी नकली नोट 500 -500 के हैं, और इतनी बेहतरीन गुणवत्ता वाले हैं कि इसकी पहचान करना काफी मुश्किल है। महिला तस्कर ने बताया कि वो मालदा, वेस्ट बंगाल से एक शख्स से नकली नोटों की खेप लेकर दिल्ली मुनीश को देने के लिए पहुंची थी।
पिछले 2 सालों में उसने नकली नोटों के 10 कंसाईनमेन्ट, जिसमें कुल 40 लाख रुपये थे, वो मुनीश को दिल्ली में डिलीवर कर चुकी है। दूसरी आरोपी ने दिल्ली पुलिस को बताया है कि वो पिछले 5 सालों से दिल्ली-एनसीआर और यूपी के इलाकों में नकली नोटों की सप्लाई में लिप्त है। इससे पहले वो मालदा के किसी अन्य श्रोत के माध्यम से नकली नोटों की खेप लिया करता था। मुनीश पर पहले से 4 आपरधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 3 नकली नोटों के सप्लाई के मामले हैं।
साल 2015 में मुनीश को इसके साथी के साथ 52 हजार के नकली नोटों के साथ दिल्ली के रोहिणी इलाके में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 2018 में क्राइम ब्रांच ने इसे और इसके साथी को 1 लाख 60 हजार के नकली नोटों के साथ पकड़ा था।
वहीं 2020 में कोटला मुबारकपुर थाने की पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर 62 हजार के नकली नोट बरामद किये थे। इसके अलावा ये एक्सटॉर्शन के मामले में भी शामिल रहा है। दिल्ली पुलिस का दावा है कि बॉर्डर पार से नकली नोटों की लगातार सप्लाई को देखते हुए पुलिस टीम दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है, और लिंक के बारे में पता कर रही है