अर्चना कुमारी। देश की राजधानी में एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। लड़की किशोरी है और महज 16 साल की है। लड़की ने साथ में काम करने वाले युवक के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाया । पुलिस ने पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी की पहचान सलमान (22) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की परिवार के साथ मुंडका इलाके में रहती है। वह खिलौना बनाने वाली फैक्टरी में काम करती है। उनके साथ सलमान भी काम करता है। पीड़िता का आरोप है कि 29 जून को सलमान उन्हें घुमाने की बात कहकर गुड़गांव अपने भाई के घर ले गया। वहां पर उसने कोल्ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिला दिया।
जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। जब उन्हें होश आया तो उनके शरीर पर कपड़े नहीं थे। इसका विरोध किया तो आरोपी ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह उसके टुकडे करके नाले में फेंक देगा। पीड़िता का आरोप है कि उसकी अश्लील वीड़ियों वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उन्हें ब्लैकमेल भी कर रहा था।
इसी बीच उसने पीड़िता के साथ दो-से तीन बार जबरन दुष्कर्म किया।लगातार ब्लैकमेल करने पर पीड़िता ने मुंडका थाने में इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। लड़की के बयान के आधार पर मुंडका थाने में रेप और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। मजिस्ट्रेट के सामने 164 का बयान भी दर्ज करा लिया है।