अर्चना कुमारी विदेशी महिला से दुमका में रेप किया गया। बाद में खुद बाइक चलाकर इलाज के लिए अस्पताल पीड़िता पहुंची। झारखंड के दुमका में स्पेन की 28 वर्षीय महिला टूरिस्ट बताई गई है।
यहां हंसडीहा थाना क्षेत्र में महिला बाइक से अपने पति के साथ पहुंची थी। वो जब वह टेंट में सो रही थी, उसी दौरान 8-10 लोगों ने उससे दरिंदगी की और मारपीट कर फरार हो गए। फिलहाल पीड़ित महिला सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती है और उसका उपचार चल रहा है।
सूत्रो ने बताया स्पेन की रहने वाली महिला पति साथ घूमने पहुंची थी। पिछले दिनों पति-पत्नी टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे। ये लोग स्पेन से पहले पाकिस्तान गए और इसके बाद पाकिस्तान से बांग्लादेश और फिर बांग्लादेश होते हुए झारखंड के दुमका में पहुंचे थे।
यहां ये लोग दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव में टेंट लगाकर रुके हुए थे। इसके बाद दंपति को नेपाल जाना था। बताते है महिला जब टेंट में थी, उसी दौरान करीब आठ से दस लोग वहां पहुंचे और महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पीतांबर सिंह खेरवार घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया. पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
इस बीच विदेशी महिला से गैंगरेप मामले को लेकर विपक्ष ने विधान सभा सदन में मामला उठाया। भारतीय जनता पार्टी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बताया। प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हेमंत सोरेन पार्ट 2 सरकार में महिलाएं पूरी तरह से असुरक्षित हैं।
अविलंब एसआईटी का गठन कर दोषियों की गिरफ्तारी हो और स्पेनिश महिला को हरसंभव सहायता पहुंचाई जाए।
भाजपा विधायक अनंत ओझा का कहना है कि यह घटना प्रदेश पर एक धब्बा है। यहां कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। यहां विदेशी भी सुरक्षित नहीं हैं और पुलिस को इस मामले में जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।