अर्चना कुमारी। अमरोहा यूपी के डिडौली के रहने वाले एक मुस्लिम ने बेटी की तीन साल पहले निकाह की थी। आरोप है उसको दहेज के लिए परेशान किया जाता था। इतना ही नहीं उसका पति सुहैल दिल्ली में जुआ हारने के बाद उसे गिरवी रखकर अपने घर आ गया। अब पुलिस ने विभिन्न धाराओं में नौ लोगो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बताया जाता है लड़की को शादी के तुरंत बाद से ससुराल वालों ने दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया करते थे।
#FactCheck: धनतेरस पर जूए में पत्नी को हाड़ गया पति. इस कैप्शन के साथ तस्वीर शेयर कर हिन्दी धर्म/सनातन संस्कृति पर तंज कसा जा रहा है. धनतेरस जैसे हिंदुओं के पवित्र त्योहार पर अभद्र टिप्पणी की जा रही है. इस मामले में आरोपी सुहैल अहमद है. पुलिस ने सुहैल अहमद एवं अन्य ससुरालीजन पर… pic.twitter.com/uDeTX5THo0
— Shubham Shukla (@ShubhamShuklaMP) November 11, 2023
महोदय उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध मे कृप्या अवगत कराना है कि आवेदिका की तहरीर के आधार पर उसके पति सुहैल अहमद एवं अन्य ससुरालीजन पर दहेज उत्पीडन व अन्य सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
— Amroha Police (@amrohapolice) November 11, 2023
इस बीच युवती को उसका पति दिल्ली ले गया। उसे जुआ खेलने की लत थी और एक दिन जुआ हारने के बाद वो अपनी पत्नी को गिरवी रखकर अपने घर आ गया। उस दौरान विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया। जानकारी होने पर महिला का भाई उसे वहां से छुड़ाकर बहन को अपने घर मायके लाया। इसके परिजनों का कहना है, करीब छह महीने पहले ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था।
उस दौरान उसके देवर ने विवाहिता के साथ छेड़खानी की थी। तभी से वह अपने मायके में पिता के घर रहती है। लेकिन एक दिन हिम्मत जुटाकर उसने मामले की शिकायत एसपी कुंवर अनुपम सिंह से की।इसके बाद सीओ सिटी विजय कुमार राणा मामले की जांच कर रहे है। उन्होंने बताया कि अलग तरह के इस मामले में पति समेत 9 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया गया है।इसके साथ ही मामले की जांच की जा रही है। आरोपों की सत्यता के लिए सभी के बयान लिए जाएंगे।