अर्चना कुमारी पागलपन की हद ही कहा जाएगा क्योंकि एक युवक का मानना था कि सिक्कों में जिंक होता है और अगर वह इन सिक्के निगलेगा तो उसे बॉडी बनाने में आसानी होगी।
फिर क्या था उसने 39 सिक्के और 37 चुंबक निगल गया। अब युवक को भरोसा हो गया उसकी बॉडी जल्दी बन जाएगी। लेकिन बार-बार जब उल्टी और पेट दर्द की परेशानी हुई तब वो दिल्ली के गंगाराम अस्पताल आया था।जहां इस बारे में पता चला।
जानकारी के अनुसार उपचार के दौरान सीनियर डॉक्टर डॉ. तरुण मित्तल ने उसकी जांच रिपोर्ट देखी तो दंग रह गए। क्योंकि मरीज की आंतों में 39 सिक्के और 37 चुंबक के टुकड़े मिले थे।
हालांकि, डॉक्टरों ने सर्जरी कर मरीज की जान बचा ली। डॉक्टर बताते है घरवालों के पास मरीज के पेट का एक एक्सरे पहले से था। जिसमें सिक्कों और चुंबकों जैसी चीजें दिखाई दे रही थीं। इसके बाद पेट का सीटी स्कैन किया गया तो सिक्कों और चुंबक के भारी बोझ के कारण आंत में रुकावट देखी गई। इसके बाद
मरीज को तुरंत सर्जरी के लिए तैयार किया गया। बाद में इस दौरान पता चला कि चुंबक और सिक्के छोटी आंत में दो अलग-अलग लूपों में मौजूद थे। चुंबकीय प्रभाव ने दो लूपों को एक साथ खींच लिया और इसे नष्ट कर दिया।
इसके बाद मरीज के पेट का निरीक्षण किया गया तो सिक्कों और चुंबकों का भारी भंडार मिला। इसके बाद फिर डॉक्टरों ने सर्जरी करके कुल 39 सिक्के (1, 2, 5 रुपये के सिक्के) और 37 चुंबक (दिल, गोलाकार, सितारा, गोली और ट्रेंगल आकार) निकाले।
बाद में इलाज के बाद सात दिन तक निगरानी में रखने के बाद मरीज को छुट्टी दे दी गई। अब युवक खुद को भला चंगा महसूस कर रहा है।