By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speaks DailyIndia Speaks Daily
  • समाचार
    • देश-विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
      • मनोविश्लेषण
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • सरकारी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDeo blog
    • Your Story
  • JOIN US
Reading: स्वामी विवेकानन्द : व्यवहारिक जीवन के शिक्षक
Share
Notification
Latest News
Henry Kissinger: इंडिया से हद तक नफरत करने वाला डिप्लोमैट, भारतीयों को कहता था B**d, इंदिरा गांधी को B***h
देश-विदेश
Opinion: वो हेनरी किसिंजर जिनकी वजह से आज भी अमेरिका पर पूरा भरोसा नहीं कर पाता है भारत
देश-विदेश
हिंदू के सुख दुख का साथी
भाषा और साहित्य
चुनाव धांधली हो सकती है
भाषा और साहित्य
OSHO Discourse Part-20 From Bondage to Freedom
ISD Podcast
Aa
Aa
India Speaks DailyIndia Speaks Daily
  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US
  • समाचार
    • देश-विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • सरकारी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDeo blog
    • Your Story
  • JOIN US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speaks Daily > Blog > इतिहास > अनोखा इतिहास > स्वामी विवेकानन्द : व्यवहारिक जीवन के शिक्षक
अनोखा इतिहास

स्वामी विवेकानन्द : व्यवहारिक जीवन के शिक्षक

Courtesy Desk
Last updated: 2023/01/16 at 7:07 PM
By Courtesy Desk 92 Views 10 Min Read
Share
10 Min Read
SHARE

शंकर शरण। दुर्भाग्य से स्वतंत्र भारत में उन  के  शिक्षण को तिरोहित कर उन्हें  मात्र ‘रिलीजियस’ श्रेणी में रख दिया गया। मानो उन की शिक्षाओं की बच्चों, युवाओं को आवश्यकता नहीं।…किन्तु याद  करें,  बरसों  पश्चिम में कीर्ति-पताका फहरा कर जब विवेकानन्द भारत आए, तब  देश भर में घूम-घूम कर उन्होंने आम जनों के बीच व्याख्यान दिए। कोलम्बो, मद्रास से ढाका, लाहौर तक उन के व्याख्यान लाखों लोगों ने सुने। …विवेकानन्द ने ऐसी अनेक सीख दी, जो नित्यप्रति जीवन में काम आने वाली है।

स्वामी विवेकानन्द को केवल धर्म-गुरू समझना एक भ्रामक धारणा है। वे महान शिक्षक थे: भारतीय ज्ञान-परंपरा के व्याख्याता। अमेरिका, यूरोप में उन्होंने संपूर्णतः योग-वेदान्त के ही व्याख्यान दिए थे, जिस से उन्हें ख्याति मिली। दुर्भाग्य से स्वतंत्र भारत में उन  के  शिक्षण को तिरोहित कर उन्हें  मात्र ‘रिलीजियस’ श्रेणी में रख दिया गया। मानो उन की शिक्षाओं की बच्चों, युवाओं को आवश्यकता नहीं।

किन्तु याद  करें,  बरसों  पश्चिम में कीर्ति-पताका फहरा कर जब विवेकानन्द भारत आए, तब  देश भर में घूम-घूम कर उन्होंने आम जनों के बीच व्याख्यान दिए। कोलम्बो, मद्रास से ढाका, लाहौर तक उन के व्याख्यान लाखों लोगों ने सुने। उन व्याख्यानों का संग्रह ‘कोलम्बो से अल्मोड़ा तक’ एक  क्लासिक पुस्तक है। हिन्दी में उस का अनुवाद महाप्राण कवि निराला ने किया था। उस  का संक्षिप्त संस्करण ‘युवको के प्रति’ शीर्षक से रामकृष्ण मिशन  के  प्रकाशनों  में  सदा  उपलब्ध  है, प्रत्येक भारतीय के लिए अवश्य पठनीय।

विवेकानन्द ने ऐसी अनेक सीख दी, जो नित्यप्रति जीवन में काम आने वाली है। जैसे, उन्होंने कहा था कि ‘किसी कठिनाई से भागो नहीं’। सीधे उस का सामना करो तो कठिनाई हल्की लगने लगेगी। कठिनाई की उपमा उन्होंने जंगली-पशु से दी, और कहा कि आँखें मिलाकर ‘उस के सामने खड़े हो जाओ’। फिर देखो कि वह सहमता है।

More Read

हिंदुओं से इतिहास की सबसे बड़ी गद्दारी की है भाजपा ने!
इजरायल के खात्मे की सनक
राज्य और पार्टी का घालमेल रोकें-2
क्या इजराइल मिट जाएगा?

इसी तरह, ‘कभी किसी बाहरी मदद की आस न करो। सारी शक्ति तुम्हारे अंदर ही है। सोच कर देखो, तो अब तक जीवन में उसी से कुछ उपलब्ध हुआ है’। फिर, भावनाओं में न बहो। आवेश, तीव्रता में जाने से शक्ति का व्यर्थ  क्षय होता है। व्यवहार करते हुए एकत्व की ओर बढ़ने,निकटता लाने वाली बात बोलो, न कि दुराव बढ़ाने वाली। काम करते हुए सभी कर्मफल कृष्णार्पित या माँ भगवती को अर्पित करते रहो।  यह सोच कर कि यह उन का काम है।

यहाँ  शंका हो सकती है कि संसारी लोग ऐसा निष्काम कर्म कैसे कर सकते हैं?  पर विवेकानन्द ने उसे घरेलू सेविका द्वारा बच्चे की देखभाल से समझाया। सेविका अपने मालिक के बच्चे का प्रेम-भाव से लालन-पालन करती है। परन्तु यदि मालिक उसे काम से हटा दे या वही कोई अन्य काम पकड़ ले, तो वह चिन्ता नहीं करती कि अब बच्चे का क्या, कैसे होगा! वह अपनी गठरी लेकर नये काम पर चली जाती है।  उसी भाव से संसारी लोगों को हर काम रामजी का काम समझ कर करना ही व्यवहारिक है। यानी, सारे काम बिना आसक्ति रखे करते जाना। तब कभी क्लेश न होगा, अथवा नगण्य होगा।

विवेकानन्द के अनुसार ‘काम करते हुए दुविधा में न पड़ो। अच्छे-बुरे की चिन्ता बिलकुल छोड़ कर कर्म करो। कौन जानता है कि कौन कार्य हम अच्छा कर रहे हैं या बुरा? भलाई-बुराई एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।’ केवल शुभ  तो स्व-विरोधी कल्पना है। हर शुभ के साथ कोई अशुभ भी है ही। द्वन्द्व ही जीवन है। बिना विकार के कर्म असंभव है। अतः अपनी ओर से जानते-बूझते अनुचित कर्म न करो। फिर उस  के फलाफल की परवाह छोड़ कार्य करो।

आगे, ‘अपने भी काम,  बोली, आचरण को सदैव साक्षी भाव से दूर से देखते रहो।’  उपनिषद में दो पक्षियों की उपमा से यही सीख मिलती है। एक ही वृक्ष की शाखा पर दो पक्षी बैठे हैं। एक फल खा रहा है, दूसरा उसे देख रहा है। कहानी आगे बताती है कि वस्तुतः दोनों एक ही पक्षी है! उस का खाना, और खाते हुए उसे देखना एक ही पक्षी का कार्य है। यह मनुष्य भी कर सकता है, करता भी है। केवल उसे सचेत रूप से अपने व्यवहार का अंग बनाने की आवश्यकता है। तब झूठे अभिमान, आवेश, क्रोध, दुःख, आदि से मुक्त रहना सहज हो जाएगा।

विवेकानन्द ने  इस पर जोर दिया कि  अनासक्त होकर कार्य करना ही व्यवहारिक है। किसी चीज, विचार, व्यक्ति, स्थान, संस्था, आदि से आसक्ति न रखो। मन को स्वधीन रखो। परिवार और संपत्ति के प्रति भी स्वामी नहीं, अपितु अवधिबद्ध व्यवस्थापक होने जैसा भाव रहे। क्योंकि यही सत्य भी है। उपनिषद के आरंभ में ही है, ‘कस्य स्विद धनम्?’।  धन किस का  हुआ है? वैसे ही, घर-परिवार भी ‘यावत् पवनो निवसति देहे,

तावत् पृच्छति कुशलं गेहे।’  सब कुछ अनित्य है।  किसी का वर्तमान जीवन उस के असंख्य जन्मों में एक है। जो पलक झपकते बीत जाएगा। तुम्हें पता भी नहीं चलता कि कब वृद्ध हो गए!

अतः तुम्हारा वर्तमान घर एक धर्मशाला भर है। परिवारजन सांयोगिक पड़ोसी हैं, जिन से दूर होना अनिवार्य है। अतः उन्हें प्रेम करो, उन  का ध्यान भी रखो। परन्तु उन्हें ‘मेरा’ न कहो। स्वामीजी उदाहरण देते कहते हैं कि किसी दूसरे का मूल्यवान सुन्दर चित्र जल जाता है तो तुम्हें कुछ महसूस नहीं होता। क्योंकि वह ‘तुम्हारा’ नहीं है।  अर्थात्, ‘मैं एवं मेरा’ ही सारे क्लेश की जड़ है। अतः इस भावना से मुक्त रह कर कार्य करते हुए तुम सदैव आनन्दित रह सकते हो। ऐसा करने  का उपाय भी वेदान्त बताता है। इसी संदर्भ में गीता में कृष्ण ने  कहा है: ‘अभ्यासेन तु कौन्तेय…’।

अतः  सारा रहस्य अभ्यास में है। विचारें, अनुभव करें, मनन करें। इस तरह अभ्यास से अहंकार कम होकर नष्ट हो सकता है। नित्य प्रति कुछ देर भी स्वाध्याय, योगाभ्यास, और चिंतन से धीरे-धीरे सच्ची कर्म-भावना विकसित हो जाएगी। दुःख कभी  खत्म नहीं कर सकते।  केवल  इधर से उधर विस्थापित भर कर सकते हैं। किन्तु दूसरों की निरंतर भलाई करने से तुम्हारी आत्म-शुद्धि होती है। इसीलिए उस में वास्तविक सुख है। ऐसा प्रत्येक कार्य हमारे क्षुद्र अहं को प्रतिक्षण घटाता है। अतः किसी की भलाई करने  का अहंकार नहीं पालना चाहिए। बस, अपना विहित कर्म कर रहे हैं। किसी का उपकार हो सका तो हमारा सौभाग्य, यह समझने से अहंकार और आसक्ति नहीं होगी।

स्वामीजी के अनुसार, ‘बिना स्वार्थ किया गया प्रत्येक कार्य हमारे पैरों की एक बेड़ी तोड़ देता है’। बिन प्रतिदान की आशा से किया गया प्रत्येक शुभ विचार भी संचित होता जाता है। वह हमारी ही एक-एक बेड़ी काटता है और हम अधिकाधिक पवित्र बनते जा सकते हैं। हमारा लक्ष्य मुक्ति है। यही सहज मानवीय स्वभाव है। मनुष्य की सारी छटपटाहट अंततः मुक्ति की ओर है। वह जिस अनश्वर, असीम, अनादि से बना है, उसी से पुनः मिल जाने की इच्छा उस के अंतरतम में कहीं  सदैव दबी है। विवेकानन्द उसे स्मरण रखने  हेतु रानी मदालसा की पौराणिक कथा स्मरण कराते हैं। वह अपने नवजात शिशु  को आरंभ से ही ‘शुद्धोसि, बुद्धोसि, निरंजनोसि …’ का गीत गा-गाकर शिक्षा देती थी: कि हे पुत्र, तुम शुद्ध, बुद्ध, निरंजन हो; तुम्हें क्या चिन्ता, क्या क्लेश! विवेकानन्द ने प्रत्येक बच्चे में जन्म से ही इस गीत का भाव भर देने की सलाह दी है। ताकि वह आजन्म आनंदित एवं  बलवान बना  रह सके।

वस्तुतः योग-वेदान्त की संपूर्ण शिक्षा मनुष्य को संसार में  जीते हुए कर्मयोगी बनाने की है। इस से अधिक व्यावहारिक कोई अन्य शिक्षा असंभव है। किसी भी आयु में, कोई भी रोजगार करते हुए, उस की उपयोगिता यथावत है। क्योंकि वेदान्त कोई ‘फेथ’ वाला रिलीजन नहीं, जर्मन भाषा वाला ‘साइंस’ है। जैसे जगत के लिए भौतिकी, रसायन, कृषि, आदि का ज्ञान है, उसी तरह आत्मिक जगत के लिए योग-वेदान्त का ज्ञान है। इसीलिए वह शुद्ध व्यवहारिक है। स्वामी विवेकानन्द ने इसी शिक्षा से पूरी दुनिया को विस्मित कर दिया था। हम उसे विस्मृत करके, केवल भौतिक सूचकों पर केंद्रित होकर, या तरह-तरह के नाटक, आडंबर करते अपने मुँह मियाँ मिट्ठू होकर अपनी ही हानि और भद करते रहे हैं।

साभार

Related

TAGGED: history of swami vivekanand, Shankar Sharan, swami vivekanand history, Swami Vivekananda, vivekanand
Courtesy Desk January 16, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Previous Article ब्लैकमेल
Next Article संदीप देव लेकर आये हैं
Leave a comment Leave a comment

Share your CommentCancel reply

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow
- Advertisement -
Ad image

Latest News

Henry Kissinger: इंडिया से हद तक नफरत करने वाला डिप्लोमैट, भारतीयों को कहता था B**d, इंदिरा गांधी को B***h
Opinion: वो हेनरी किसिंजर जिनकी वजह से आज भी अमेरिका पर पूरा भरोसा नहीं कर पाता है भारत
हिंदू के सुख दुख का साथी
चुनाव धांधली हो सकती है

You Might Also Like

विचारसंघवाद

हिंदुओं से इतिहास की सबसे बड़ी गद्दारी की है भाजपा ने!

November 17, 2023
देश-विदेशमुद्दा

इजरायल के खात्मे की सनक

November 7, 2023
भ्रष्टाचारराजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा

राज्य और पार्टी का घालमेल रोकें-2

November 7, 2023
मुद्दा

क्या इजराइल मिट जाएगा?

October 31, 2023
//

India Speaks Daily is a leading Views portal in Bharat, motivating and influencing thousands of Sanatanis, and the number is rising.

Popular Categories

  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD
- Download App -
Ad image

Copyright © 2015 - 2023 - Kapot Media Network LLP.All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?