अर्चना कुमारी। दिल्ली के मयूर विहार इलाके में 12 साल की बच्ची के साथ हैवानियत किया गया । बच्ची अपनी मां के कपड़े लेने दर्जी की दुकान पर पहुंची। वहां उसके 19 वर्षीय बेटे ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया।किसी तरह खून से लथपथ बच्ची वहां से भागती हुई घर पहुंची। उसकी मां बेटी की हालत देखी तो उनके होश उड़ गए।
परिजन उसे एलबीएस अस्पताल ले गए। वहीं से मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद दुष्कर्म और पॉक्सो का मामला दर्ज कर आरोपी टेलर को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पहचान इबरान (19) के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया मासूम अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद से वह बुरी तरह सहमी हुई है। महिला आयोग के काउंसलर उसकी काउंसलिंग कर रहे हैं। पुलिस ने घटना स्थल वाला कमरा सील कर दिया है।
बच्ची परिवार के साथ चिल्ला गांव में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। बच्ची का पिता प्राइवेट नौकरी करता है। बच्ची पास के सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा है। दोपहर के समय वह स्कूल से लौटी तो मां ने उसे पास के दर्जी की दुकान से कपड़े लेकर जाने के लिए कहा।
मां ने छोटी बहन को साथ ले जाने के लिए कहा था, लेकिन बच्ची अकेली ही दर्जी की दुकान पर पहुंची। वह अपने पिता के साथ मौजूद था। उसने कहा कि वह बराबर वाले कमरे से कपड़े देता है। आरोपी मासूम को कमरे में ले गया और उसने दरवाजा बंद कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।कुछ ही देर बाद आरोपी के पिता ने कमरे का दरवाजा खोला तो मासूम रोती हुई वहां से निकली और घर पहुंची।
बाद में परिजन उसे अस्पताल ले गए। बच्ची के पिता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपी इबरान को खोड़ा कालोनी से गिरफ्तार कर लिया।
बताया जाता है पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया कि आरोपी ने पहले भी उसे गलत तरीके से छुआ था। बच्ची ने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया था। इसके अलावा कई बार आरोपी ने दुकान पर पहुंचने पर बच्ची को गंदी तस्वीरें और वीडियो भी दिखाया था। बच्ची ने डर की वजह से इस बारे में परिवार को खबर नहीं दी थी।