अर्चना कुमारी देश की राजधानी में महिलाए बिलकुल सुरक्षित नहीं हैं। निर्भया गैंगरेप के बाद बड़े-बड़े दावे किए गए लेकिन सारे दावे की पोल खुलती नजर आई।
अब दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में ढाई साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बाद परिवार ने उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है।
बाद में छानबीन के बाद दुष्कर्म और पॉक्सो का मामला दर्ज 21 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
छानबीन के बाद पुलिस को पता चला है कि आरोपी ने मासूम के प्राइवेट पार्ट में अपनी उंगली डाली थी। परिवार ने आरोपी के दोस्तों पर भी वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।
बताते है घटना के बाद से स्थानीय लोगों में खासा रोष है, इन लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है।
पुलिस सूत्रो के मुताबिक मासूम अपने परिवार के साथ न्यू उस्मानपुर इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता अन्य सदस्य हैं। मासूम के माता-पिता मजदूरी करते हैं।
परिजनों ने बताया कि है कि आरोपी अक्सर मासूम के साथ खेलता था। सोमवार दोपहर को वह उसे खेल के बहाने अपने साथ ले गया।
बाद में वह उसे घर पर छोड़कर चला गया। इस बीच घर पहुंचने के बाद मासूम के प्राइवेट पार्ट से खून का रिसाव होने लगा। परिजनों ने देखा तो उसे नजदीकी जग प्रवेश चंद अस्पताल ले गए। वहां पहुंचने पर उसके साथ दुष्कर्म का पता चला। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। मासूम को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद आरोपी 21 साल के आरोपी को दबोच लिया। उसके साथ किराए पर दो अन्य युवक भी रहते हैं। परिजनों ने इन युवकों पर भी दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।