अर्चना कुमारी। पश्चिम बंगाल का वायरल हो रहा एक वीडियो यहा की बर्बरता की गवाही कह रहा है। ऐसा लगता है अगवा लड़की को प्रताड़ित कर रेप किया गया । इसके बाद खौफनाक हाल में उसका शव चौराहे पर फेंक दिया गया। आने जाने वाले लोग लड़की को देख रहे और वीडियो बना रहे लेकिन कोई मदद को सामने न आया।
अभी उज्जैन की घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी हुई पर पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में लड़की का जलता हुआ शव मिला है। लेकिन सब चुप है ।लड़की कौन है और उसके साथ क्या हुआ,यह बताने को बंगाल पुलिस मुंह नहीं खोल रही। सूत्रों ने बताया यहां एक युवती को पहले बेहरमी से प्रताड़ित किया गया।
उसके साथ रेप किया गया फिर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव का चेहरा जला दिया ताकि पहचान नहीं हो सके।एक सामाजिक कार्यकर्ता ने लड़की के शव का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने घटना के बारे में जानकारी भी दी है। वीडियो खौफनाक है। वीडियो में एक लड़की का शव दिख रहा है।
लड़की के घुटनों को मोड़कर लोहे का एक रॉड फंसाया गया था इसके नीचे से हाथ लाकर लड़की को बांधा गया था। वीडियो में लड़की का चेहरा जलता दिख रहा है। आग की लपट उठकर मानों लड़की के साथ हुए बर्बरता की कहानी सुना रहे हैं।
साथ ही धुंआ भी उठता दिख रहा है। वीडियो को देवदत्त माजी ने शेयर किया है।माजी ने ट्वीट कर बताया कि शव देखने से लग रहा है कि मृतक लड़की हिंदू थी। शव पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट के स्वरूपनगर में मिला।
उन्होंने इस घटना में टीएमसी के लोगों के हाथ होने के आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही पीड़ित लड़की के पहचान किए जाने और उसे न्याय दिए जाने का आह्वान किया है। आरोप लगाया है कि स्थानीय पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।लेकिन पुलिस कुछ बता नही रही