आईएसडी नेटवर्क। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मंगलवार को बताया था कि तीन बॉलीवुड स्टार्स उसके राडार पर हैं। पता चला है कि इन तीन बड़े सितारों के नाम ‘S’, ‘R’, ‘A’ से शुरू होते हैं। जब इन तीन नामों का खुलासा होगा तो मुंबई की तपन और बढ़ जाएगी। एक तरफ सीबीआई किसी भी समय एम्स द्वारा दी गई रिपोर्ट मीडिया से साझा कर सकती है और दूसरी तरफ एनसीबी इन तीन नामों का खुलासा किसी भी समय कर सकती है।बताया जा रहा है कि इनकी ड्रग्स कारोबार में इन्वॉल्मेंट हो सकती है।
सुशांत सिंह राजपूत केस में जाँच अब चरम पर है। 42 दिन से जारी सघन जाँच के परिणाम अब जमीन पर दिखाई दे रहे हैं। सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि वे तीन नाम कौन हो सकते हैं। ये तीनों अभिनेता टॉप की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ काम कर चुके हैं। यदि दीपिका पादुकोण द्वारा अब तक की गई फिल्मों पर गहराई से नज़र डाली जाए तो सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि वे तीन नाम कौन हैं।
दीपिका पादुकोण ने अब तक 33 फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी पहली फिल्म ऐश्वर्या कन्नड़ भाषा में थी। इसके बाद उन्होंने ओम शांति ओम से हिन्दी फिल्म उद्योग में पदार्पण किया। इस फिल्म में उनके सह अभिनेता शाहरुख़ खान थे। शाहरुख़ के साथ उन्होंने तीन फ़िल्में ओम शांति ओम, हैप्पी न्यू ईयर और चेन्नई एक्सप्रेस की है।
यहाँ उनके साथ काम करने वाले ‘S’ नाम से दो अभिनेता हैं। एक तो शाहरुख़ खान और दूसरे सैफ अली खान। सैफ के साथ उन्होंने लव आजकल, आरक्षण, रेस-2, कॉकटेल में काम किया है। यानि एनसीबी की लिस्ट में ‘S’ नाम से शाहरुख़ खान या सैफ खान का नाम है।
एक सलमान खान भी हैं, जिनकी फिल्म मैं और मिसेज खन्ना में दीपिका ने मेहमान कलाकार की भूमिका निभाई थी। शाहरुख़ खान की ज़ीरो और बिल्लू में भी दीपिका ने मेहमान कलाकार की भूमिका निभाई थी। तो हम मोटे-मोटे तौर पर S नाम में शाहरुख़, सैफ, सलमान को रख सकते हैं। फिल्म पद्मावत में शाहिद कपूर ने भी अभिनय किया था।
R नाम से शुरू होने वाले अभिनेताओं में रणबीर कपूर और रणवीर सिंह का नाम प्रमुख है। रणबीर कपूर के साथ दीपिका ने बचना ए हसीनों, ये जवानी है दीवानी और तमाशा में काम किया है। रणवीर सिंह के साथ उन्होंने गोलियों की रासलीला-रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में अभिनय किया है। उनकी फिल्म सूची में R नाम से शुरु होने वाला और कोई नाम नहीं है।
एनसीबी की R वाली सूची में रणबीर या रणवीर में से कोई एक है। यदि सबके रिकार्ड देखे जाए तो रणवीर सिंह का नाम इस अनुमान के निकट लग रहा है। रणवीर के साथ उनकी अगली फिल्म 83 है, जिसमे रणवीर ने कपिल देव और दीपिका ने उनकी पत्नी रोमी की भूमिका अदा की है।
A नाम से शुरू होने वाले अभिनेताओं में अक्षय कुमार का नाम भी है। दीपिका ने अक्षय के साथ चांदनी चौक टू चाइना, हॉउसफुल और देसी बॉयज में अभिनय किया है। हॉउसफुल में अर्जुन रामपाल भी थे, जिनका नाम ऋत्विक की पत्नी सुजैन के साथ ड्रग्स प्रकरण में जोड़ा गया है। दम मारो दम में उन्होंने अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ काम किया है। हालांकि अभिषेक के इसमें शामिल होने की आशंका कम ही दिखाई देती है।
उनका रिकार्ड अब तक क्लीन रहा है। अमिताभ बच्चन ने भी उनके साथ आरक्षण और पीकू में अभिनय किया है। हालांकि उनका नाम भी इसमें शामिल होने की आशंका कम ही है। तो इस केस में अनुमान अक्षय कुमार और अर्जुन रामपाल पर जा टिकता है। इनमे से अर्जुन सुपरस्टार की हैसियत नहीं रखते लेकिन अक्षय कुमार बड़े स्टार हैं।
रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल, शाहरुख़ खान, सैफ खान , सलमान खान पर संदेह अधिक जा रहा है। जब एनसीबी अपने पत्ते खोलेगी तो इनमे से तीन लोग निशाने पर आएँगे। ये निश्चित है कि इन नामों के खुलासे के बाद मुंबई में गदर मचेगा क्योंकि इन सभी की समाज में खासी प्रतिष्ठा है।