Archana Kumari. राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थानीय कांग्रेस नेता पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया । आरोपों के मद्देनजर जांच जारी है लेकिन अभी आरोपी को धर दबोचा नहीं गया है। पुलिस का कहना है 4 साल तक बलात्कार किए जाने का आरोपी
रोहिणी में कांग्रेस के स्थानीय ब्लॉक अध्यक्ष महेश माथुर है । पीड़ित का यह भी कहना है कि उसके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई अब तक नहीं की गई है।
पुलिस सूत्रों ने दावा किया कि इस बारे में के एन काटजू मार्ग थाने में मामला दर्ज किया गया जबकि आरोप इलाके में रहने वाली एक विधवा महिला ने लगाया है। महिला को शादी का झांसा देकर पहले कई बार बलात्कार किया गया।
लेकिन बाद में उसी की अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी गई। बताया जाता है कि महिला के विरोध करने पर अब उसे और उसके नाबालिग बेटे को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
पीड़ित महिला ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि मामला दबंग तथा रसूखदार और पॉलिटिकल पार्टी के सदस्य से जुड़ा होने पर पुलिस ने भी महिला की शिकायत पर एफआईआर करने में काफी देरी लगाई ।
जबकि आरोपी को गिरफ्तार भी नहीं कर रही । प्राथमिकी के अनुसार आरोपी शख्स सेक्टर-16 रोहिणी इलाके में रहता है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह चार साल से आरोपी के साथ रह रही थी।
आरोपी ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था। उसके दो बच्चे हैं। जबकि वह खुद तलाकशुदा है। उसके एक 15 साल का बेटा है। शुरूआत में जब आरोपी के वह संपर्क में आई थी। उसने बेटे को साथ रखने व उसका खर्चा उठाने का वादा किया था।
आरोपी उसे चार साल तक पूरा खर्चा दिया करता था। उसे 15 फरवरी को पता चला कि वह अपने से 16 साल छोटी महिला से शादी करने जा रहा है। जिसका उसने विरोध किया। उसने पुलिस को शिकायत देने की कोशिश की। आरोपी और उसके दो अन्य भाई जिनकी राजनेताओं और पुलिस में काफी जान पहचान है।
उन्होंने उसे जान से मारने और कहा कि तुम दोनों का पता भी नहीं चलेगा। आरोपी ने उसे कहा था कि मैं ब्लॉक अध्यक्ष हूँ। मेरा तू बाल भी बांका नहीं करवा सकती है। तूझे जहां पर भी जाना है वहां पर चली जा। आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बना रखी है।
वह उसकी समाज में बेईज्जती करने की कोशिश कर रहा है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि चार साल तक वह शादी का झांसा देकर बलात्कार करता रहा। लेकिन अब वह उसको धक्के देकर बाहर निकाल रहा है। उसे पता चला है कि आरोपी के कई महिलाओं के साथ नाजायज संबंध हैं।
कृपया में पुलिस प्रशासन से कांग्रेस नेता के खिलाफ तुरंत कार्रवाई किए जाने की मांग की है लेकिन पुलिस अभी जांच के नाम पर आरोपी की गिरफ्तारी से मुक्त कर रखा है।