अर्चना कुमारी । जवान देश की सुरक्षा में लिप्त रहते हैं लेकिन निजी जिंदगी में उन्हें भी कम परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। इस बार चाणक्यपुरी स्थित नेहरू तारा मंडल में तैनात आईटीबीपी के जवान ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त योगेश्वर रेड्डी (32) के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला है कि रविवार सुबह अचानक गोली चलने की आवाज आई तो बाकी जवान वहां पहुंचे। पता चला कि योगेश्वर ने अपनी सर्विस गन से खुद के सीने में गोली मारी। इस तरह की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।
पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें योगेश्वर ने वैवाहित जीवन में कलह का जिक्र किया है। पुलिस ने उसके परिवार को सूचना दे दी है। योगेश्वर के बाकी साथियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि नेहरू तारा मंडल में किसी जवान ने खुद को गोली मार ली है। इस तरह की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जहां पर तारा मंडल परिसर में खून से लथपथ जवान मौजूद था। उसे फौरन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि ऐसा लग रहा था कि योगेश्वर ने अपनी सर्विस गन से खुद के सीने में गोली मारी। पुलिस उसके बैरक में पहुंची। वहां उसकी अलमारी में रखा एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि नोट में योगेश्वर ने लिखा था कि वह अपनी ससुराल वालों से परेशान है।
योगेश्वर ने लंबा सुसाइड नोटकर वैवाहिक जीवन में कलह होने का जिक्र किया है। पुलिस ने उसके परिवार को खबर दे दी है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है। घटना के बारे में परिजनों को सूचना दे दी गई है।