आईएसडी नेटवर्क। अजय देवगन के निर्देशन कॅरियर में ‘भोला’ पहली सफलता लेकर आई है। पांच दिन में देवगन की इस फिल्म ने अपनी लागत वसूल करने की ओर कदम बढ़ा लिए हैं। दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स इसे अगले सप्ताह तक हिट की श्रेणी में लाकर खड़ा कर सकता है। ‘भोला’ को अगले सप्ताह एक बड़े खिलाड़ी से मुकाबला करना पड़ेगा। 7 अप्रैल को एक पैन इंडिया फिल्म ’16 अगस्त 1947′ रिलीज होने जा रही है।
विगत दो माह से बॉलीवुड के लिए अच्छा समय चल रहा है। 8 मार्च को रिलीज हुई ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की बड़ी सफलता ने बॉलीवुड को टेका लगा दिया है। लव रंजन की इस फिल्म ने हिट का वर्डिक्ट प्राप्त कर लिया है। इसका कलेक्शन 200 करोड़ को पार कर गया है। ‘तू झूठी मैं मक्कार’ बॉक्स ऑफिस पर फायदा देने वाली फिल्म बन गई है।
लव रंजन की फिल्म के बाद अजय देवगन ने मैदान संभाल लिया। ‘भोला’ के लिए टिकट खिड़की की राह निष्कंटक नहीं रही है। तमिल पैन इंडिया फिल्म ‘दसारा’ भी मैदान में थी। ‘भोला ने अब तक 58 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।’नानी’ की मुख्य भूमिका वाली ‘दसारा’ मात्र 65 करोड़ के बजट से बनाई गई है और बहुत प्रशंसा बटोर रही है। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 87 करोड़ जुटा लिए हैं।
श्रीकांत उडेला के निर्देशन में बनी ‘दसारा’ ने हिन्दी पट्टी में 2.46 करोड़ का कलेक्शन किया है। अनुभव सिन्हा की ‘भीड़’ सिरे से फ्लॉप हो गई है। राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर, आशुतोष राणा जैसे कलाकारों के बावजूद फिल्म दर्शक नहीं खींच सकी। विगत एक सप्ताह से क्राउड ‘भोला’ की और चला गया। कुछ दर्शक ‘दसारा’ ने जुटा लिए लेकिन अनुभव सिन्हा की फिल्म ढेर हो गई।
छह दिन में ये फिल्म महज 2.26 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाई है। 7 अप्रैल को ’16 अगस्त 1947′ और ‘छिपकली’ रिलीज होने जा रही है। इनमे ’16 अगस्त 1947′ को दर्शक मिलने की संभावनाएं दिख रही है।