अर्चना कुमारी। शरिया कानून में महिलाओं की इज्जत जैसी शायद कोई बात नही होती। इस्लाम मानने वाले हमास ने इजरायल युद्ध के दौरान जिस महिला की हत्या की और निर्वस्त्र किया। वह एक जर्मन नागरिक थी। जिसे इज़राइल में शांति संगीत समारोह में भाग लेना था लेकिन इन दरिंदों को उस पर कोई दया नहीं आई क्योंकि यह महिला उनके लिए ‘काफिर’ थी। इस्लामी हैवानों ने इसकी लाश के साथ भी दरिंदगी दिखाई और अब इस लड़की की मां ने बेटी की लाश देने की गुहार लगाई है।
इसके अलावा जो लोग कहते है आतंक का कोई धर्म नही होता,उन्हें इस घटना से सबक लेना चाहिए। बताया जाता है अल्लाह हू अकबर’ के नारों के बीच हमास के आतंकी बने जानवरों ने एक लड़की की लाश पर बैठकर नारे लगाए। उस पर थूका, कपड़े भी उतार दिए। हैवानियत का नंगा नाच इजरायल में शनिवार की सुबह से जारी है।
हमास ने जिस महिला की हत्या की और उसे निर्वस्त्र किया, उसका वीडियो वायरल हुआ. वह शनि लौक नाम की एक जर्मन नागरिक थी. जिसे इज़राइल में शांति संगीत समारोह में भाग लेना था. लेकिन इन दरिंदों को उस पर कोई दया नहीं आई. यह महिला उनके लिए 'काफिर' थ. हैवानों ने इसकी लाश के साथ भी दरिंदगी… pic.twitter.com/0TceTzwygT
— Shubham Shukla (@ShubhamShuklaMP) October 8, 2023
हमास के हथियारबंद आतंकी दक्षिणी इजरायल में घुस गए और यहां आम नागरिकों को अगवा किया। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो खूब वायरल हुआ जिसमे एक लड़की की लाश को ट्रक पर रखा हुआ देखा जा सकता है। इस पर आतंकी बैठे हैं और वह लाश के कपड़े उतारते है। इसके बाद उस पर थूकते हैं फिर बंदूकें दिखाकर इजरायल पर हमले का जश्न मनाते हैं।
इस दौरान आतंकी ‘अल्ला हू अकबर’ के नारे भी लगाते हैं। पहले मानना था कि इन्होंने इजरायल की महिला सैनिक को पकड़ा है लेकिन अब इस लड़की की पहचान हो गई है। लड़की जर्मनी की रहने वाली एक टैटू आर्टिस्ट शानी लाउक थीं। जो इजरायल में म्यूजिक फेस्टिवल अटेंड करने आई थीं। हमास के लड़ाकों ने इजरायल में घुसपैठ की और शानी को किडनैप कर लिया।
इसके बाद इन्होंने 30 साल की शानी का मर्डर कर दिया फिर उसका नग्न परेड निकाला। लड़की की मां अब लाश पाने की अपील कर रही है लेकिन हमास उसकी लाश का क्या किया,इसका अभी पता नही चला है। इजरायल ने युद्ध के दौरान ज़बाब दिया है लेकिन हमास लगातार रॉकेट दाग रहा है।
हमास का इजरायल पर यह हमला पिछले पचास वर्षों में इजराइल पर सबसे बड़ा है। हमास ने इज़राइल पर सभी दिशाओं से हमले शुरू कर दिए है और कई लोगों का अपहरण कर लिया है और सामूहिक हत्याएं की हैं इसके अलावा लोगों को सड़कों से उठा लिया गया और बेरहमी से मार डाला गया।