अर्चना कुमारी। महरौली में जिस तरह श्रद्वा की हत्या हुई। वैसे ही फिर एक महिला की हत्या की निर्ममता पूर्वक की गई। सूत्रों ने दावा किया कि गीता कालोनी इलाके में बुधवार सुबह यमुना किनारे एक महिला का शव टुकड़ों में मिलने से सनसनी फैल गई। जबकि शव के टुकड़े एकत्रित करने के लिए ड्रोन की मदद लेनी पड़ी।
यमुना किनारे खेल रहे बच्चों ने दो पॉलीथीन में शव के टुकड़ों को देखकर शोर मचा दिया। पुलिस को सूचना मिली तो तीन जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। किसी ने बेरहमी से धारदार हथियार से शव के टुकड़े कर यहां ठिकाने लगाया था।काले रंग की दो पॉलीथीन में शव के टुकड़े मिले हैं। एक पॉलीथीन सिर व बाकी दूसरे पॉलीथीन में शव के टुकड़े हैं।
आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या आठ से दस दिन पूर्व करने के बाद शव को यहां ठिकाने लगाया गया था।क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को भी मौके पर बुला लिया गया। एक पॉलीथीन सिर व बाकी दूसरे पॉलीथीन में शव के टुकड़े हैं। फिलहाल देखने से शव किसी 35 से 40 साल की महिला का लगता है। शव का फॉरेंसिक परीक्षण किया जा रहा।
महिला की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। कोतवाली थाने में हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर जांच के लिए आधा दर्जन टीमों का गठन कर दिया गया है। एएटीएस के अलावा स्पेशल स्टाफ को भी जांच में लगा दिया गया है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश से गायब महिलाओं का विवरण जुटाया जा रहा है।
एक पॉलीथीन में सिर होने के अलावा दूसरे में हाथ, पैर व शरीर के दूसरे हिस्से थे। पॉलीथीन से कुछ दूरी पर शव कुछ टुकड़ों को कुत्तों ने नोंचा हुआ था। छानबीन के बाद पता चला कि एरिया उत्तरी जिला के कोतवाली थाने है। वहां मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या आठ से दस दिन पूर्व करने के बाद शव को यहां ठिकाने लगाया गया है। शव को अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सब्जी मंडी भेज दिया गया है।