अर्चना कुमारी
बिग बी अमिताभ बच्चन की गिनती धनकुबेर में होती है। उनके पास 16 गाड़ियां और 54 करोड़ के गहने है। इतना ही नहीं वो अरबों रुपए के मालिक हैं। अमिताभ-जया के पास कितना धन है। इसका खुलासा राज्यसभा नामांकन से हुआ। राज्यसभा में जाने के लिए जया बच्चन पांचवीं बार तैयारी कर रही है। उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है। इसके तहत उनके पास अकूत धन बताया जाता है।
जया बच्चन समाजवादी पार्टी की सदस्य हैं। अब तक वो चार बार अपनी दावेदारी राज्यसभा में ठोक चुकी हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी ने पांचवीं बार उन्हें राज्यसभा भेजने के लिए अपना उम्मीदवार चुना है। उन्होंने हलफनामे में अपने और पति अमिताभ बच्चन की संपत्ति की जानकारी दी है। करीब 1500 करोड़ से ज्यादा है अमिताभ-जया की संपत्ति। कुल कहा जाए तो संयुक्त संपत्ति ₹1578 करोड़ है।साल 2022 और 2023 में जया बच्चन की नेटवर्थ 1 करोड़ 63 लाख 56 हजार 1 सौ 90 रुपये थी।
वहीं, अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ 2 अरब, 73 करोड़, 74 लाख 96 हजार 5 सौ 90 रुपये रही थी। बैंक बैलेंस पर नजर डाले तो जया बच्चन के खाते में 10 करोड़ 11 लाख 33 हजार 172 रुपये और अमिताभ बच्चन के खाते में 1 अरब 20 करोड़ 45 लाख 62 हजार 83 रुपये जमा है। वहीं, 849.11 करोड़ की चल और 729.77 करोड़ की अचल संपत्ति है।बच्चन दंपति की बाकी प्रॉपर्टी की ओर बढ़े तो, जया बच्चन के पास 40.97 करोड़ के जेवर और 9.82 लाख रुपये के कीमत वाली एक कार है।
वहीं, अमिताभ बच्चन के पास 54.77 करोड़ के जेवर और 16 गाड़ियां है, इनमें 2 मर्सिडीज और एक रेंज रोवर शामिल है, जिनकी कीमत 17.66 करोड़ है।इसके अलावा कई अन्य चल और अचल संपत्ति दंपति के पास है,जिसमे भूखंड और मकान आदि शामिल है।