अर्चना कुमारी। हिंदुओ का त्यौहार पर मुस्लिम बबाल न करे,ऐसा नहीं हो सकता। अब उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल हो गया। प्रतिमा ले जाते समय रास्ते में रखा झंडा टूटने से हंगामा हुआ। देहात कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को ले जाते समय रास्ते में दूसरे समुदाय का झंडा हटाने और टूटने को लेकर विवाद शुरू हुआ ।
बाद में विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने दूसरे पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसमें चार लोग घायल हो गए।दो समुदाय में विवाद की सूचना पर एसपी अभिनंदन, एडीएम शिवप्रताप शुक्ल व तीन थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। तब जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस ने 6 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी व क्यूआरटी तैनात कर दी गई है।मामला जसोवर गांव का है। यहां नव युवक दुर्गा पूजा समिति की ओर से पंडाल में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की गई थी। समिति के सदस्य व गांव के लोग बुधवार की दोपहर को मूर्ति विसर्जन करने जा रहे थे। मूर्ति विसर्जन में लगभग 12 बजे जैसे ही लोग गांव से कुछ दूर पहुंचे। तभी बीच रास्ते में दूसरे समुदाय मुस्लिम का लगाया गया झंडा मूर्ति में फंस गया। झंडे को लोग हटाने लगे। इस पर दूसरे पक्ष ने विवाद शुरू कर दिया।
दूसरा पक्ष प्रतिमा ले जाने वालों से झड़प करने लगे। उसी दौरान दो घरों से लोग प्रतिमा ले जाने वालों पर पत्थरबाजी करने लगे, जिससे 4 लोग जख्मी हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।पत्थरबाजी में गांव निवासी 45 वर्षीय सीता पत्नी कमलाशंकर यादव, 21 वर्षीय अभिषेक पुत्र विजयशंकर, 60 वर्षीय ऊषा पत्नी पप्पू समेत चार लोग जख्मी हो गए।
पुलिस ने मौके से पत्थरबाजी करने वाली एक महिला समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। जसोवर गांव निवासी अभिषेक पाठक की तहरीर पर पुलिस छह नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।