अर्चना कुमारी। इसे भी महिला लव जिहाद कहा जा रहा क्योंकि यहां मुस्लिम महिला हिंदू युवक को जाल में फंसा कट्टर मुस्लिम बना दिया। उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। पहले लव जिहाद के लिए जहां जिहादी हिन्दू लड़कियों को पहले तो अपने प्रेम जाल में फसाते और उसके बाद उनका धर्मान्तरण करा दिया जाता। लेकिन अब जिहादियों ने हिंदुओं को शिकार बनाने के लिए नई साजिश की है। नोएडा में नगमा ने हिंदू युवक गौरव को अपना शिकार बनाया और उसका धर्मान्तरण करा दिया। मामला नॉएडा के सेक्टर 44 का है। जहां नगमा ने एक हिंदू युवक गौरव को पहले तो अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसके बाद उसका धर्मान्तरण करवा दिया।
नगमा के प्रेम जाल में फंसकर हिन्दू युवक गौरव ने अपना नाम अब्दुल रख लिया। अब गौरव अब्दुल बनकर नमाज भी पढ़ता है। दोनों कि मुलाक़ात एक पार्क में हुई थी। गौरव कराटे सिखाता था और नगमा चार बच्चों की मां है जिसमें से वो अपने एक बच्चे को कराटे सिखाने के बहाने गौरव से मिली थी। जिसके बाद नगमा ने गौरव को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसका धर्मान्तरण करवाया।
गौरव के माता पिता ने बताया कि 7 महीने से उनके बेटे गौरव ने उनसे बात नहीं की है।
गौरव के माता पिता इस तरह से अपने बेटे से अलग होने के सदमें से उभर नहीं पा रहे हैं। गौरव की मां का कहना है कि नगमा अपनी 7 साल की बच्ची को कराटे सिखाने के लिए गौरव के पास लेकर आई थी। इसी दौरान दोनों की बातचीत शुरू हुई। उसके बाद नगमा ने गौरव को अपने जाल में फंसाया।
गौरव की मां ने आगे बताया कि नगमा चार बच्चों की मां है जिसमें से दो कि मृत्यु हो चुकी। गौरव के पिता ने बताया कि इनका काम है हिंदुओं को फंसाकर उनका धर्मान्तरण करवाना। इसके साथ ही नगमा ने पुलिस के सामने झूठा बयान दिया कि उसने हिंदू रीती रिवाजों से शादी कि है। वहीं दुसरी तरफ वो गौरव से नमाज पढ़वा रही है। माता पिता ने बताया कि उन्हें डर है कि कही नगमा उनके बेटे को जान से मार दे। वो लोग इतने मजबूर हो चुके हैं कि गौरव के पिता ने आत्महत्या का प्रयास भी। किया। जब परिवार वालों को प्रशासन कि ओर से कोई मदद नहीं मिली तो उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।