अर्चना कुमारी। देश की राजधानी उस वक्त शर्मसार हो गई जब नोएडा दिल्ली सीमा पर स्थित न्यू अशोक नगर के दल्लूपुरा गांव में एक एक बुजुर्ग महिला की दुष्कर्म के बाद निर्दयता पूर्वक बेरहमी से हत्या कर दी गई। निर्भया गैंगरेप के बाद दिल्ली पुलिस का दावा था कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति वह कृत संकल्पित है लेकिन उसके दावे की पोल अक्सर खुलती रहती है।
पूर्वी दिल्ली के इस घटना में आरोपी ने महिला के गले को चाकू और दरांती से रेतने के अलावा उनके पेट पर चाकू से कई वार किए। बताया जाता है कि दरिंदे ने महिला का पूरा पेट फाड़ दिया। इसके बाद भी सिरफिरे दरिंदे ने महिला के दोनों पैर भी काटने के प्रयास किए। इस दर्दनाक वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
कुछ देर बाद महिला का बेटा दोपहर के समय घर खाना खाने पहुंचा तो उसने कमरे में मां को निवस्त्र खून से लथपथ पाया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर आरोपी को धर दबोचा । आरोपी की पहचान विपिन (30) के रूप में हुई है।
छानबीन के दौरान पता चला है कि वारदात के समय वह नशे में था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और दरांती बरामद कर ली है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि महिला अपने बेटे और पोते के साथ दल्लूपुरा गांव में किराए के मकान में रहती थी। महिला का साथ रहने वाला बेटा नोएडा स्थित एक बैंक में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है, जबकि पोता एक सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र है।
महिला का बड़ा बेटा गांव में ही रहता है। मृतका अपना गुजर-बसर करने के लिए दल्लूपुरा घर के पास ही सब्जी बेचती थी। रविवार सुबह उसका बेटा अपनी ड्यूटी पर नोएडा चला गया। बुजुर्ग महिला व उसका पोता सब्जी की दुकान पर मौजूद थे। दोपहर करीब करीब 12 बजे महिला अपने पोते से घर जाकर खाना बनाने की बात कर अपने कमरे पर चली गई।
इस बीच दोपहर करीब 2 बजे बुजुर्ग का बेटा घर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। उसकी बुजुर्ग मां नग्न अवस्था में खून से लथपथ पड़ी थी। कमरे में चारों ओर खून ही खून बिखरा हुआ था। बेटे ने शोर मचा दिया, इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने महिला का दरांती और चाकू से गला रेतने के बाद महिला की पेट और छाती पर ताबड़तोड़ वार किए हुए थे।
बताया जाता है कि महिला को अकेले देख पड़ोसी युवक उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला ने जब विरोध जताया तब उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। नशे में धुत आरोपी ने उस पर धारदार हथियार से वार किए। बुजुर्ग महिला का पूरा पेट फाड़ने के साथ आरोपी ने उसके पैरों पर भी दरांती से वारकर उनको काटने का प्रयास किया था।
पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही आरोपी को दल्लूपुरा गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पता चला है कि वारदात के समय आरोपी नशे में था। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर सोमवार को शव परिवार के हवाले कर दिया है। इस घटना के बाद दल्लूपुरा में तनाव का माहौल कायम है और इलाके के लोग पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा रहेे हैं। उन लोगों का कहना है कि पुलिस इलाकेे में कभी गस्त करती नहीं दिखाई देती है और बुजुर्गों का तो बिल्कुल ख्याल नहीं रखती।