
porn movie case : गुप्त दीवार में छुपाई अलमारी में मिले क्रिप्टो करेंसी के कागज
आईएसडी नेटवर्क। पता चला है कि जिस दिन मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम शिल्पा शेट्टी के घर राज कुंद्रा को लेकर पूछताछ के लिए पहुंची थी, उस दिन कुंद्रा और शिल्पा में जमकर लड़ाई हुई थी। सूत्रों के अनुसार पति-पत्नी क्राइम ब्रांच की टीम के सामने ही लड़ पड़े थे। गत शुक्रवार को क्राइम ब्रांच कुंद्रा को लेकर उसके घर पहुंची थी। पूछताछ लगभग छह घंटे तक चलती रही। पुलिस ने शिल्पा से पोर्न फिल्मों के व्यापार के बारे में सवाल किये। इससे पूर्व पुलिस ने शिल्पा के घर की तलाशी भी ली।
फ्री प्रेस जर्नल के सूत्रों के अनुसार जब टीम ने राज कुंद्रा और उसकी पत्नी शिल्पा शेट्टी से पूछताछ शुरु की तो दोनों में बहस शुरु हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने टीम के सामने ही झगड़ना शुरु कर दिया। राज को पूछताछ के लिए पुलिस टीम घर लेकर आई थी। सूत्रों के अनुसार शिल्पा पुलिस को अपने घर में देखकर तनाव में आ गई थी। पूछताछ के दौरान शिल्पा इतने तनाव में आ गईं कि फूट -फूटकर रोने लगी।
ISD 4:1 के अनुपात से चलता है। हम समय, शोध, संसाधन, और श्रम (S4) से आपके लिए गुणवत्तापूर्ण कंटेंट लाते हैं। आप अखबार, DTH, OTT की तरह Subscription Pay (S1) कर उस कंटेंट का मूल्य चुकाते हैं। इससे दबाव रहित और निष्पक्ष पत्रकारिता आपको मिलती है। यदि समर्थ हैं तो Subscription अवश्य भरें। धन्यवाद।
शिल्पा ने अपने बयान में कहा कि उनका इस केस और इस एप्प से कोई संबंध नहीं है। शिल्पा ने कहा उनकी जानकारी में नहीं था कि राज कुंद्रा इस तरह का एप्प बना रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने शिल्पा शेट्टी से पूछताछ इसलिए की क्योंकि वे पति राज कुंद्रा की कंपनी विवान इंडस्ट्रीज में निदेशक के पद पर कार्य कर रही थीं। शिल्पा ने बाद में इस पद से त्यागपत्र दे दिया था। शुक्रवार को राज कुंद्रा को न्यायालय में पेश किया गया था।
कोर्ट ने कुंद्रा को झटका देते हुए उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाने के आदेश दे दिए। अब कुंद्रा 27 जुलाई तक हिरासत में रहेगा। उल्लेखनीय है कि पोर्न फिल्मों को फंडिंग करने के आरोप में कुंद्रा को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया गया था। मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने कुंद्रा की सात दिन की हिरासत और मांग ली थी। मुंबई पुलिस ने कोर्ट को जानकारी दी कि पोर्न फिल्मों से कमाया गया पैसा ऑनलाइन सट्टेबाज़ी के लिए उपयोग में लाया गया था।
जब पुलिस ने कुंद्रा के निवास पर छापेमारी की थी तो वहां से 70 पोर्न वीडियो बरामद किये गए थे। जानकारी के अनुसार लॉकडाउन के समय में कुंद्रा के धंधे में खासी बढ़ोतरी हुई थी। महज 18 माह पूर्व शुरु किये कारोबार से उसे लाखों रुपये का मुनाफ़ा जल्दी ही शुरु हो गया था। इस बीच ये जानकारी भी निकलकर आई है कि अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए कुंद्रा ने मुंबई क्राइम ब्रांच को 25 लाख की रिश्वत का प्रलोभन दिया था।
हिरासत अवधि बढ़ाए जाने के बाद कुंद्रा ने अपनी लीगल टीम के जरिये एक याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि कुंद्रा एक व्यापारी है। उसके पास ब्रिटिश पासपोर्ट है। वह भारत में एक ओवरसीज नागरिक है। इसलिए गिरफ्तारी से पूर्व पुलिस को नोटिस जारी करना आवश्यक था। इस आधार पर कुंद्रा ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध ठहराने का प्रयास किया है। इस बीच एक नई जानकारी निकलकर आई है।
पता चला है कि राज कुंद्रा ने अपने अँधेरी वाले ऑफिस पर एक गुप्त दीवार का पता चला है। इस दीवार में कुंद्रा अपनी गुप्त चीजे छुपाया करता था। इस दीवार में छिपी अलमारी से क्राइम ब्रांच को कई फाइल्स मिली है। इन फाइलों में क्रिप्टो करेंसी से संबंधित जानकारी पाई गई है। कुंद्रा के चार कर्मचारी सरकारी गवाह बनने के लिए तैयार हो गए हैं। इन कर्मचारियों ने पुलिस को जानकारी दी है कि पोर्न रैकेट किस तरह से काम करता था।
ज्ञान अनमोल हैं, परंतु उसे आप तक पहुंचाने में लगने वाले समय, शोध, संसाधन और श्रम (S4) का मू्ल्य है। आप मात्र 100₹/माह Subscription Fee देकर इस ज्ञान-यज्ञ में भागीदार बन सकते हैं! धन्यवाद!
Select Subscription Plan
OR Use Paypal below:
Select Subscription Plan
OR
Make One-time Subscription Payment

Bank Details:
KAPOT MEDIA NETWORK LLP
HDFC Current A/C- 07082000002469 & IFSC: HDFC0000708
Branch: GR.FL, DCM Building 16, Barakhamba Road, New Delhi- 110001
SWIFT CODE (BIC) : HDFCINBB
Paytm/UPI/Google Pay/ पे / Pay Zap/AmazonPay के लिए - 9312665127
WhatsApp के लिए मोबाइल नं- 8826291284