अर्चना कुमारी। देश की राजधानी में स्थित अशोक विहार इलाके में मरम्मत के लिए बंद पड़े दिल्ली नगर निगम के स्कूल में 16 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया ।
लूटपाट के इरादे से घुसे युवक ने 18 वर्षीय बड़ी बहन के सामने ही वारदात को अंजाम दिया। बाद में मोबाइल व अन्य कीमती सामान लूटकर आरोपी फरार हो गया। दोनों लड़कियों के माता-पिता स्कूल में वापस पहुंचे तो उनको वारदात का पता चला। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है, पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक वारदात अशोक विहार स्थित नगर निगम के सरकारी स्कूल में हुई। स्कूल पिछले कुछ समय से मरम्मत और साफ-सफाई के लिए बंद किया हुआ है। दोनों लड़कियां अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं। दरअसल दोनों के माता-पिता यहां मजदूरी करते हैं। फिलहाल जब तक काम चल रहा है, दोनों बहने स्कूल में रहती है।
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे माता-पिता किसी काम से बाहर चले गए। इस बीच एक लड़का स्कूल में दाखिल हो गया। दोनों बहनें एक कमरे में मौजूद थी। आरोपी वहां पहुंचा। पहले उसने दोनों से मोबाइल लूटा। इसके बाद आरोपी ने वहीं से चाकू उठाकर बड़ी बहन को एक कोने में बिठा दिया। बाद में उसी कमरे में छोटी बहन को चाकू मारने की धमकी देकर उसके साथ गंदा काम किया। बाद में आरोपी दोनों को जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया।