अर्चना कुमारी। ठाणे में नाबालिग हिंदू लड़की से दुष्कर्म की गई । इतना ही नहीं उसके बाद उसका जबरन धर्मांतरण कराया और उसे गो मांस खिलाया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और चारो मुस्लिम है। पीड़िता का कहना है पिछले साल उसके माता-पिता की मौत हो गई थी।
उसके बाद पहले वह दादा-दादी के साथ रहने लगी, लेकिन कुछ दिन बाद उसे व उसके छोटे भाई को अनाथालय में छोड़ दिया गया। पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि वह 2023 की शुरुआत में आरोपियों के संपर्क में आई। जो उसके रिश्तेदारों की जान-पहचान के थे। उनलोगो ने मदद के नाम पर अपने घर पर रखा, फिर उसके साथ दुष्कर्म करने लगे।
जब लड़की ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे वापस अनाथालय भेजने की धमकी दी। आरोपी और उसके परिवार वाले पीड़िता और उसके भाई को धर्मांतरण करके इस्लाम स्वीकार करने को मजबूर किया। उन्हें दरगाह ले जाया गया। आरोप है कि वहां मौलवी ने उन्हें गो मांस खिलाया। आरोपियों की पहचान शैन रईस खान, अबुहिद खान, नुक्शत खान और निक़हत मर्चेंट के रूप में हुई है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 376 (2) (एन) (दुष्कर्म), 354 (महिला की मर्यादा भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग), 298 (जानबूझकर किसी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को आहत करना), 34 (सामान्य मंशा), 506 (आपराधिक धमकी) और पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अबतक आरोपियों के गिरफ्तार नहीं किया गया है।