By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश-विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • सरकारें
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
      • मनोविश्लेषण
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Reading: ‘गदर 2’ ने सनी के कॅरियर को विस्तार दिया है
Share
Notification
Latest News
‘भाजमुल्ले’ हुए देशद्रोही!
Blog SDeo blog
ब्रह्मोस’ के विकास का इतिहास!
Technology
What drew the US into India-Pakistan face-off, as per New York Times report
English content देश-विदेश
धर्मो रक्षति रक्षित: (भाग-2)
भाषा और साहित्य
भारत और भारतीय सेना को वैश्विक रूप से खलनायक बनाने में जुटे ‘देशद्रोही दरबारी’!
Blog SDeo blog
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US
  • समाचार
    • देश-विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • सरकारें
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > Blog > पाॅप कल्चर > सेलिब्रिटी > ‘गदर 2’ ने सनी के कॅरियर को विस्तार दिया है
सेलिब्रिटी

‘गदर 2’ ने सनी के कॅरियर को विस्तार दिया है

Vipul Rege
Last updated: 2023/08/18 at 3:23 PM
By Vipul Rege 116 Views 4 Min Read
Share
4 Min Read
SHARE

विपुल रेगे। सनी देओल के लिए ज़िंदगी का सफ़र फिर सुहावना हो चला है। अब उनकी जीवन यात्रा एक सुखद मोड़ से होकर गुज़र रही है। ‘गदर 2’ ने न केवल उनके कॅरियर को विस्तार दिया है बल्कि उनके परिवार में भी खुशियों का वातावरण बना दिया है। देओल परिवार के सदस्यों को फिल्म ने एक जगह लाकर खड़ा कर दिया है। फिल्म  ‘वेव ऑफ़ द नेशन’ बन चुकी है। इस फिल्म के बहाने ये भी पता चल रहा है कि सत्तारुढ़ दल इसका प्रमोशन क्यों नहीं कर रहा है।

सनी देओल ने अपने कॅरियर में बहुत सी अच्छी और बुरी फ़िल्में की हैं। उनकी फ्लॉप फिल्मों की संख्या अधिक है और हिट फिल्मों की कम। कॅरियर की शुरुआत में उनकी जो एक्शन छवि बनी, वह आज तक बनी हुई है। बेताब से कॅरियर शुरु करने के बाद अर्जुन, त्रिदेव, चालबाज़, घायल, दामिनी, डर , घातक, जिद्दी, बॉर्डर ने उन्हें बॉक्स ऑफिस का भरोसेमंद खिलाड़ी बना दिया। इसके बाद उन्होंने एक बुरा दौर देखा, जो वर्षों तक चलता रहा। फ़िल्में पिटती रही।

सन 2001 में रिलीज हुई  ‘गदर एक प्रेम कथा’ सनी की 58वीं फिल्म थी। ये वह फिल्म थी, जिसने सनी देओल को उच्च श्रेणी के स्टार्स में लाकर खड़ा कर दिया। लेकिन हाय री किस्मत, उनका बुरा दौर एक बार फिर शुरु हो गया। एक बार फिर पच्चीस फ़िल्में फ्लॉप होने के बाद सन 2011 में ‘जट यमला पगला दीवाना’ को औसत सफलता मिली। इसके बाद सन 2023 तक उनका कॅरियर डाँवाडोल रहा। पिछले पांच वर्ष में तो लगने लगा था कि अब सनी देओल दोबारा वापसी नहीं कर सकेंगे। ऐसा खिड़की तोड़ कमबैक बहुत कम सितारें कर सके हैं। ऐसा कमबैक सुपर स्टार अनिल कपूर को भी नसीब नहीं हुआ है।

इसके बाद सनी देओल को कुछ बेहतरीन निर्देशकों का साथ मिल सकता है क्योंकि ‘गदर 2’ ने उन्हें बहुत बड़ा सितारा बना दिया है। इस अवसर पर सनी का परिवार बहुत प्रसन्न है। ऐसे मौके पर सनी की बहन ईशा जीवन में पहली बार उनके साथ सार्वजनिक मंच पर दिखाई दी। इन दोनों के बीच जमी रिश्तों की बर्फ पिघल गई है। ईशा ने सनी  के प्यार और सम्मान में ‘गदर 2’ रिलीज होने के बाद फिल्म की स्क्रीनिंग रखी थी, जहां बॉबी और सनी के साथ ईशा और अहाना मौजूद थे।

More Read

पब में पार्टी, पुलिस ने रेणुकास्वामी हत्या मामले में कन्नड हास्य अभिनेता चिक्कन्ना को दी नोटिस ! 
अभिनेता दर्शन की गिरफ्तारी को लेकर सीसीटीवी फुटेज से रेणुकास्वामी के संदिग्ध अपहरण का पता चला !
रेणुका स्वामी हत्याकांड मामले में पुलिस ने दर्शन के दो और साथियों को किया गिरफ्तार !
अभिनेत्री नूर मालविका दास ने मुंबई में अपने फ्लैट में की आत्महत्या !

इसी स्क्रीनिंग में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। चूँकि फिल्म के बहुत से दृश्यों की शूटिंग लखनऊ में हुई है और निर्देशक ने इसके लिए राज्य सरकार को धन्यवाद भी दिया है तो इस नाते मुख्यमंत्री को भी बुलावा भेजा गया था। इसी जानकारी में वह ‘कारण’ छुपा हुआ है। बहुत से लोग जानना चाहते थे कि ‘गदर 2’ को सत्तारुढ़ दल भाजपा ने ‘द केरल स्टोरी’ और शाहरुख़ खान की ‘पठान’ जैसा समर्थन क्यों नहीं दिया। जवाब फिल्म की स्क्रीनिंग में आए ‘मेहमान गण’ हैं। बहरहाल बिना किसी राजनीतिक समर्थन के  ‘गदर 2’  का विजयी रथ निर्बाध दौड़ रहा है। अब तक वर्ल्डवाइड 370 करोड़ से अधिक कलेक्शन कर चुकी इस फिल्म के लिए अगले शुक्रवार तक कोई बाधा दिखाई नहीं दे रही है।

Related

TAGGED: actress amisha patel, anil sharma, Bobby deol, Bollywood, bollywood news, Box office, gadar 2, Isha deol, sunny deol, Yogi Adityanath, Zee Studios
Vipul Rege August 18, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Vipul Rege
Posted by Vipul Rege
पत्रकार/ लेखक/ फिल्म समीक्षक पिछले पंद्रह साल से पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय। दैनिक भास्कर, नईदुनिया, पत्रिका, स्वदेश में बतौर पत्रकार सेवाएं दी। सामाजिक सरोकार के अभियानों को अंजाम दिया। पर्यावरण और पानी के लिए रचनात्मक कार्य किए। सन 2007 से फिल्म समीक्षक के रूप में भी सेवाएं दी है। वर्तमान में पुस्तक लेखन, फिल्म समीक्षक और सोशल मीडिया लेखक के रूप में सक्रिय हैं।
Previous Article हिंदू किशोरी का रेप, धर्मांतरण, खिलाया गो मांस !
Next Article बिहार के अररिया में दैनिक जागरण के पत्रकार की हत्या, अपने छोटे भाई हत्याकांड में थे गवाह, चार आरोपियों को पकड़े जाने का दावा !
Leave a comment Leave a comment

Share your CommentCancel reply

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow
- Advertisement -
Ad image

Latest News

‘भाजमुल्ले’ हुए देशद्रोही!
ब्रह्मोस’ के विकास का इतिहास!
What drew the US into India-Pakistan face-off, as per New York Times report
धर्मो रक्षति रक्षित: (भाग-2)

You Might Also Like

अपराधसमाचारसेलिब्रिटी

पब में पार्टी, पुलिस ने रेणुकास्वामी हत्या मामले में कन्नड हास्य अभिनेता चिक्कन्ना को दी नोटिस ! 

June 18, 2024
अपराधसेलिब्रिटी

अभिनेता दर्शन की गिरफ्तारी को लेकर सीसीटीवी फुटेज से रेणुकास्वामी के संदिग्ध अपहरण का पता चला !

June 14, 2024
अपराधनारी जगतरिलेशनशिपसमाचारसेलिब्रिटी

रेणुका स्वामी हत्याकांड मामले में पुलिस ने दर्शन के दो और साथियों को किया गिरफ्तार !

June 14, 2024
नारी जगतसेलिब्रिटी

अभिनेत्री नूर मालविका दास ने मुंबई में अपने फ्लैट में की आत्महत्या !

June 10, 2024
//

India Speaks Daily is a leading Views portal in Bharat, motivating and influencing thousands of Sanatanis, and the number is rising.

Popular Categories

  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD
- Download App -
Ad image

Copyright © 2015 - 2025 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?