अर्चना कुमारी। जो कोई शादी से पहले परिवार के बारे जानकारी नहीं जुटाते, उनके साथ अक्सर धोखा होता है। गाजियाबाद में तो विवाह के आठ साल बाद हिंदू महिला को पता चला कि उसका पति मुस्लिम है। सच्चाई का पता होने पर आरोपी पीड़िता हिंदू महिला पर धर्मांतरण करने का दबाव बनाने लगा। जब महिला ने मना कर दिया तो आरोपी और उसके घर वाले उसे परेशान करने लगे। परेशान पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया हिंदू पीड़िता ने बताया है कि आरोपी से उसकी मुलाकात शादी के कुछ महीने पहले ही हुई थी। उसने अपना नाम रिंकू बताया था। दोनों के बीच कुछ ही दिनों में प्यार हो गया तो परिजनों की सहमति पर उसने उसके साथ शादी कर ली। बाद में दोनों दिल्ली के वजीराबाद में साथ रहने लगे। दोनों के इस दौरान दो बच्चे भी हो गए। इसी बीच पीड़िता को जब अपने पति का राज पता चला तो वो भौचक रह गई। उसे पता चल गया कि उसका पति मुस्लिम है और उसका असली नाम नावेद है।
उसने शुरू में इसका विरोध किया, लेकिन बच्चों की वजह से चुप हो गई। इसका फायदा उठाकर नावेद उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा। कई बार घर में मौलवी को लाकर धर्मांतरण कराने की कोशिश की, लेकिन उसने विरोध कर दिया। इस पर पीड़िता के ससुराल वाले उसे और परेशान करने लगे। उसकी सास गुलनाज और जेठ जावेद भी परेशान करने लगे। बाद में परेशान होकर पीड़िता अपने बच्चों को लेकर गाजियाबाद के शालीमार गार्डन के छाबड़ा कॉलोनी में मायका चली आई।
वहां अपने रिश्तेदारों के यहां रहने लगी। उसके बाद भी आरोपी परेशान करने के लिए वहां भी पहुंच जाता था। 19 नवंबर को वो कुछ लोगों के साथ वहां गया और पीड़िता के साथ जमकर मारपीट की। उसके बाद पीड़िता ने शालीमार गार्डन थाने में पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी के भाई ने भी हिंदू लड़की के साथ शादी धोखे से की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। लव जिहाद का ऐसा भी वाकया पेश होता है और हिंदू लड़कियो को सावधान रहना चाहिए।