अर्चना कुमारी। बिहार में छठ पूजा के दिन लखीसराय शहर के पंजाबी मोहल्ला वार्ड नंबर 15 में एक ब्राह्मण परिवार को निशाना बनाते हुए तीन लोगो को मौत के घाट उतार दिया गया।
इस घटना में लड़की और उसके दो भाई की मौत हो गई है। एक तरफा प्यार में जब युवती का परिवार छठ घाट से अर्घ्य देकर लौट रहा था, तभी छह लोगों पर फायरिंग की गई।
कहा जा रहा है कि कथित लड़की के प्राइवेट पार्ट में आरोपी ने गोली मार दी।इस घटना में शशि भूषण झा के 36 वर्षीय पुत्र राजनंदन झा, उनके सगे भाई चंदन कुमार की मौत हो गई।
वहीं, इस घटना में शशि भूषण झा की पुत्री दुर्गा कुमारी, कुंदन झा की पत्नी प्रीति कुमारी, लवली झा समेत करीब पांच लोग घायल हो गए हैं. इनमें से तीन लोगों की हालत नाजुक देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। इनमे एक और की मौत होने की सूचना है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। लखीसराय के एसपी पंकज कुमार ने बताया है ।
जब एक ही परिवार के करीब 6 से 7 लोग छठ घाट से लौट रहे थे। तब उनके पड़ोस में रहने वाले आशीष चौधरी नाम के युवक ने उन पर गोलियां चलाई। मामला प्रेम-प्रसंग और एक तरफा प्यार का है और आशीष चौधरी ने पूरे परिवार को जान से मारने की नीयत से गोलीबारी की थी।
इस हमले में कुल 6 लोगों को गोली लग गयी और लड़की के दो सगे भाइयों की मौत हो गई। बाकी तीन लोग गंभीर रूप से पटना और एक जख्मी का इलाज लखीसराय के अस्पताल में किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया इनमे पटना में एक घायल ने दम तोड दिया लेकिन पुलिस की तरफ से पुष्टि बाकी है।
पता चला है आरोपी आशीष चौधरी का प्रेम-प्रसंग ब्रह्मण परिवार की एक युवती से चल रहा था। लेकिन परिवार ने माना किया। उनके अनुसार मामला जबरन प्रेम प्रसंग से है।
करीब तीन साल से आरोपी उनकी लड़की का पीछा करता था और पुलिस में इसकी शिकयत कई बार की गई। लेकिन कोई करवाई नहीं हुई। दरअसल आशीष चौधरी युवती से शादी करना चाहता था लेकिन हमलोग इसके लिए राजी नहीं थे। क्योंकि दोनो परिवार अलग जाति के है।
मृतक युवकों की मां रोते हुए बताया कि मैं मंदिर में पूजा करने गई थी। तभी पता चला कि मेरे परिवार को गोली मार दी गई। मुझे नहीं पता किसको-किसको गोली मारी गई है।मेरी लड़की से शादी के लिए कह रहा था लेकिन हमलोग नहीं माने। कई साल से ये मामला चल रहा है।
पुलिस तक ये मामला पहुंच चुका है लेकिन कोई करवाई न हुआ। पुलिस ने बताया जिस हथियार से गोलीबारी की गयी थी, उसे पुलिस ने बरामद कर लिया लेकिन आरोपी फरार है। लखीसराय नगर परिषद के सभापति अरविंद पासवान का दावा है कि उनके घर के करीब ही आशीष चौधरी ने इस कांड को अंजाम दिया और वो पूरे परिवार को जान मारने की नीयत से आया था।
इस घटना में लखीसराय पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है जो फरार आरोपी के दोस्त है। सूत्रों ने बताया बिहार के लखीसराय जिले के कवैया थाना क्षेत्र में इस खूनी वारदात को अंजाम दिया गया। जांच में पता चला कि एकतरफा प्यार का मामला है।
लड़की का परिवार सवर्ण है, जबकि लड़का पिछड़ी जाति से आता है।शुरू में ये मामला छेड़खानी का लग रहा था। मगर यह बिगड़ती कानून का नतीजा है।
परिवार के अलावा इतना ही नहीं और रास्ते में विरोध में जो आए उन लोगों को भी गोली मार दी गई। कहा ये भी जा रहा है कि लड़के ने दुर्गा झा नाम की लड़की से पहले शादी कर ली थी। लेकिन उसके बाद लड़की ने परिवार की सहमति से आशीष चौधरी से अलग होकर किसी और से विवाह कर ली। जिससे नाराज होकर आशीष ने वारदात को अंजाम दिया।