अर्चना कुमारी। झपटमार के हाथ मारे गए दिवंगत पुलिसकर्मी के परिवार वाले को मधु विहार में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक करोड़ रुपए का चेक उनके घर जाकर सौंपा । वह दिल्ली पुलिस के शहीद सहायक सब इंस्पेक्टर शम्भू दयाल के परिवार वालों से मिलने पहुंचे थे।
गौरतलब है कि पुलिसकर्मी शम्भू दयाल मायापुरी थाना में तैनात थे और ड्यूटी के दौरान उन्हें अनीश राज नामक बदमाश ने चाकू मार दिया था जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शम्भू दयाल के भाई-बहन, पिता से मिले और उन्होंने इस घटना पर दुख जताते हुए इनके परिवार को एक करोड़ की सम्मान राशि दी।
केजरीवाल का कहना था कि भविष्य में भी अगर कोई भी कठिनाई इनके परिवार को आए तो मैं हमेशा इनके साथ खड़ा रहूंगा। जो अपनी जान दांव पर लगाकर देश की सेवा करते हैं ऐसे लोग बहुत कम होते हैं।
इनके जान की कोई कीमत नहीं लगाई जा सकती पूरे देश को पूरी दिल्ली को उनके ऊपर गर्व है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह शंभू दयाल की आत्मा को शांति दे। सनद रहे कि जनवरी महीने में चाकू लगने के बाद भी शम्भू दयाल ने बदमाश को नही छोड़ा था। वह बदमाश, जिसने एक महिला का मोबाईल लूट लिया था।
उसकी शिकायत पर एएसआई शम्भू दयाल पकड़ने पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने मोबाईल लूटने वाले बदमाश को पकड़ लिया। लेकिन इसी बीच मौका देखकर उसने एएसआई शंभू दयाल पर चाकू से अचानक हमला कर दिया ।घायल शम्भू दयाल को बी एल कपूर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बाद में शम्भू दयाल ने दम तोड़ दिया।