अर्चना कुमारी। सांसद संजय राउत को धमकी देने वाले व्यक्ति को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संजय राउत को सुरक्षा बढ़ाकर मिले, इसीलिए दी धमकी। मयूर शिंदे पर पहले से ही हत्या और एक्सटॉर्शन जैसे 14 मामले दर्ज हैं। संजय राउत को धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने मयूर शिंदे नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है यह इस मामले में पांचवी गिरफ्तारी है।
इससे पहले मुंबई पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था , जिन पर धमकी देने के षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप है।इन चार अभियुक्तों के इन्वेस्टिगेशन में मयूर शिंदे का नाम सामने आया जिसके बाद पुलिस ने मयूर शिंदे को गिरफ्तार कर लिया मयूर शिंदे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता है और उस पर पहले से ही 14 मामले दर्ज हैं।
इतना ही नहीं वह खुद संजय राउत और संजय राउत के भाई विधायक सुनील राउत का करीबी भी माना जाता है। मयूर शिंदे कई मौकों पर सुनील राउत और संजय राउत के साथ दिखाई दिया है।
पुलिस ने आज उसे कोर्ट में पेश किया जहां पर कोर्ट ने उसे19 जून तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है पुलिस अब यह तहकीकात करेगी कि इस मामले में क्या मयूर शिंदे ही मुख्य आरोपी है या उसके साथ और कोई है।