अर्चना कुमारी। दुष्कर्मी अर्जुन यादव को आखिरकार कानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसने एक ब्राह्मण महिला के साथ दुष्कर्म और क्रूरता की थी। 35 साल की महिला बिना कपड़ों के मिली थी और उसके प्राइवेट पार्ट पर कई बार किए गए थे जबकि शरीर की 12 से ज्यादा हड्डियां टूट गईं। जिसके चलते उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोपियों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है लेकिन कोई भी इस पर चर्चा नही कर रहा। पीड़िता 35 वर्षीय विधवा महिला है, जो टिफिन सेवा चलाती थी।
सोमवार दोपहर को उनकी बेटी ने अपने घर में खून बहता हुआ पाया। आरोपी अर्जुन यादव, जो महिला के लिए टिफिन बॉक्स वितरित करता था, कथित तौर पर पीड़िता के साथ कमरे में था। इस वजह से इस पर संदेह व्यक्त किया गया। उसे लाला लाजपत राय अस्पताल ले जाया गया जहां महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की बेटी ने दावा किया कि उसने अपनी मां को निर्वस्त्र पाया था। जिससे पता चलता है कि उसके साथ बलात्कार किया गया होगा। हैरत की बात यह है की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का आरोप नहीं लगाया और कहा कि यौन उत्पीड़न की धाराएँ केवल तभी जोड़ी जाएंगी जब पोस्टमार्टम के निष्कर्षों से इसकी पुष्टि होगी।
इस बीच पोस्टमॉर्टम तीन डॉक्टरों के एक पैनल किया, जिन्हें बलात्कार के पहलू को देखने के लिए कहा गया है। पूरी शव परीक्षण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए ।एक पुलिस अधिकारी ने बताया अर्जुन यादव से पूछताछ की गई और उसने महिला के साथ अवैध संबंध’ होने का दावा किया।महिला की कथित हत्या की जानकारी मंगलवार को पुलिस के साथ साझा की गई थी जबकि मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को अर्जुन यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या की सजा) के तहत मामला दर्ज किया था।
पुलिस ने बताया कि हत्या की जानकारी मिलने के बाद डीसीपी और अतिरिक्त डीसीपी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ संपर्क में है। महिला की किशोर बेटी ने पुलिस और मीडियाकर्मियों को बताया कि मुख्य आरोपी अर्जुन यादव अपने दो सहयोगियों के साथ उसके घर आया, जबकि डिलीवरी के लिए कोई टिफिन बॉक्स नहीं था। इस समय अर्जुन ने लड़की को दूध लाने के लिए अपने आदमियों के साथ चलने के लिए कहा और जब वह लौटी तो दरवाजा बंद था।
बार-बार खटखटाने के बाद दरवाजा अर्जुन ने खोला, जिसकी शर्ट पर खून के धब्बे थे।उसकी मां को फौरन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। लेकिन पुलिस का दावा है इस मामले में महिला के परिजनों ने रेप और हत्या का केस दर्ज करवाया। जांच में पता चला है जिस महिला की मौत हुई है, वह एक कोचिंग सेंटर में टिफिन सप्लाई करने का काम करती थी। महिला के पति की 5 साल पहले ही मौत हो चुकी है।
इसलिए उसने अपने साथ काम करने के लिए एक युवक को रख लिया था। महिला कोचिंग सेंटर में टिफिन पहुंचाने का काम करती थी और इसलिए वह हॉस्टल में रहती थी। सोमवार की रात को महिला कमरे के फर्श पर पड़ी मिली थी। उसके चारों तरफ खून ही खून पड़ा हुआ था। महिला की बेटी जैसे ही कमरे में पहुंची, उसे मामले का पता चला था। उसने फौरन रिश्तेदारों और पुलिस को मामले की सूचना दी और बाद में पुलिस ने फौरन महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया था। मृतक महिला की बेटी का आरोप है कि अर्जुन ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर रेप किया और फिर हत्या कर दी। इस दौरान उसकी मां को बुरी तरह से पिटा गया।