By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • देश-विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • सरकारें
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
      • मनोविश्लेषण
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Reading: भारतीय न्यायपालिका के लिए शर्म की बात है मीलॉड! यह आपकी लाचारी है या देश में इंसाफ की बदनसीबी!
Share
Notification
Latest News
कांग्रेस विधायक ने भाजपा को मारा तमाचा!
SDeo blog
सफेदपोश बनाम भगवा अपराधी!
SDeo blog
OpenAI ने OpenClaw के निर्माता को अपनी टीम में शामिल किया: जानिए क्यों आपको इससे भयभीत (और साथ ही उत्साहित) होना चाहिए।
Technology
सोची-समझी राणनीति के तहत किया जा रहा है हिंदू समाज में विखंडन!
SDeo blog जातिवाद / अवसरवाद संघवाद
India Speak Daily के बारे में ग्रोक ने क्या कहा?
SDeo blog
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • देश-विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • सरकारें
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > Blog > समाचार > संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही > भारतीय न्यायपालिका के लिए शर्म की बात है मीलॉड! यह आपकी लाचारी है या देश में इंसाफ की बदनसीबी!
संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही

भारतीय न्यायपालिका के लिए शर्म की बात है मीलॉड! यह आपकी लाचारी है या देश में इंसाफ की बदनसीबी!

Ashwini Upadhyay
Last updated: 2021/04/09 at 12:45 PM
By Ashwini Upadhyay 220 Views 7 Min Read
Share
7 Min Read
India Speaks Daily - ISD News
SHARE

हमने तो यही पढ़ा और जाना है कि भारत की सुप्रीम कोर्ट के पास असीम शक्ति है मीलॉड! लेकिन इंसाफ के राज में किसी बुढे के दो जवान बेटों को तेजाब से नहला कर मार दिया जाए! तीसरे और एक मात्र चश्मदीद गवाह बेटे को ट्रायल कोर्ट (अदालत) में गवाही के तीन दिन पहले सरे राह गोली मार हत्या कर दी जाए! दुसरे गवाहों के अंदर खौफ के कारण अदालत में पेशी की हिम्मत न हो, अपराधी वह हो जिस पर हत्या और अपहरण जैसे आईपीसी के दो सबसे गंभीर अपराध के एक दो नहीं 37 एफआईआर हो, उसे दो तीन साल के अंदर सभी मामलों में जमानत कैसे मिल सकती है मीलॉड? खासकर उस हालात में जब की तेजाब से दो लोगों को नहला कर हत्या करने के मामले में उसे एक साल पहले ही उम्र कैद की सजा हुई हो।

आपकी न्यायपालिका तो किसी अपराधी को जमानत देने समय में यही देखती है कि आरोपी, आदतन अपराधी नहीं है। लेकिन यहां तो वो हत्या और अपहरण का खुंखार अपराधी है। हद यह है कि एक मात्र गवाह राजीव की हत्या 16 जून 2014 को सरे राह कर दी गई जब की दो दिन बाद 18 जून को उसकी गवाही होनी थी। उसके दो सगे भाई गिरीश और सतीश की ठीक दस साल पहले तेजाब से नहला कर इसलिए हत्या कर दी गई थी क्योंकि उसके पिता के नाम से जो प्लाट था उस पर शहाबुद्दीन कब्जा चाहता था। देश में डॉन दूसरों के जमीन पर कब्जा कर इसी तरह के अपराध से फलता फूलता है। लचर कानून व्यवस्था उसे बल देता है। क्या पटना हाईकोर्ट के जजों के आंखो पर पट्टी बंधी थी मील़ॉड? कौन सा कानून किसी हाइकोर्ट के जज को ऐसे अपराधी को जमानत देने के लिए प्रेरित कर सकता है मीलॉड। हद देखिए अभी हाल ही में एक अखबार के पत्रकार राजदेव की हत्या हुई उसमें भी उसके गुर्गे शामिल थे। कारण यह कि पत्रकार की रिपोर्टिंग से जेल में बैठा शहाबुद्दीन खुश नहीं था। इसी घटना के कारण पटना हाइकोर्ट ने शाहबुद्दीन को सिवान जेल से भागलपुर जेल भेज दिया था। ये तमाम रिकार्ड पटना हाइकोर्ट के न्यायमूर्तियों के पास थे, क्या हमें उन्हें न्यायमूर्ति कहने में शर्म नहीं आनी चाहिए मीलॉड?

शर्म तो मुझे भी आ रही है मीलॉड कि मैं पत्रकारिता के जिस पेशे में हूं उसे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। टीआरपी के लिए हमारे मदारी, शहाबुद्दीन के जेल से बाहर आने पर खूब आंसू बहा रहे है। कोई इसे नीतीश की असफलता और हार बता ज्ञान दे रहा है तो कोई लालू के जंगल राज की वापसी पर ज्ञानी होने का दावा कर रहा है। तो कोई कुतर्की, आपके इस नाइंसाफी पर साथ तो नही दिख रहा, दुसरे राजनीतिक अपराधी के जेल से बाहर रहने का उदाहरण दे कर इसे दरकिनार करना चाहता है। लेकिन पत्रकारिता के इस बेशर्म जमात को अपनी गलती नहीं दिखती कि 36 अपराधिक मामलों में लगातार उसे जमानत की राह जब आप तय कर रहे थे तो इनने आवाज क्यों नहीं उठाई मीलॉड! पत्रकारिता के 17 साल के संघर्ष के सफर में कई बार आपके आदेश को मीडिया के कारण प्रभावित होते तब देखा जब मीडिया जनपक्ष में खड़ा रहा। लेकिन मदारियों से हम बार बार नैतिकता की उम्मीद नहीं कर सकते मीलॉड! आप से तो करना ही होगा न मीलॉड!

शहाबुद्दीन वो अपराधी रहा जो गवाही के लिए कभी अदालत में पेश नहीं होता था। जब भी अधिकारी वारंट तामिल करने उसके घर गए, उसे शहाबुद्दीन के गुंडों ने मार कर भगाया। 2001 में तो ऐसे एक अधिकारी को खुद शहाबुद्दीन ने थप्पड़ मार कर भगाया। उसी साल जब पुलिस उसके घर छापामारी करने गई तो तीन पुलिसवलों की हत्या कर दी गई। तलाशी में पुलिस को उसके घर से पाकिस्तानी सेना के मुहर वाले हथिय़ार समेत शेर और हिरण के खाल मिले। जिसे घर में रखना आपके कानून में अपराध है जज साहेब। कोई कानून ऐसे अपराधी को जमानत दे कैसे सकता है मीलॉड? जमानत तो इसी शर्त पर मिलती है न कि उससे समाज को खतरा नही? इस कलयुगी राक्षस को जमानत मिले, ये कैसा इसांफ है मीलॉड? आपके आंसू जब गिरते हैं तो लगता है कि आपके अंदर भी भावना है, तो जरा उस बुढे बाप के आंसू और दर्द बुझने और समझने की कोशिस तो कीजिए। सुनिए वो जो कह रहा है, ‘मरना तो है अब चाहे ईश्वर मार दे या शहाबुद्दीन!’

More Read

सत्ता समर्थित संतों का गिरोह शंकराचार्य के विरुद्ध नीचता पर उतरा!
यूपी: दो साल में एक लाख से अधिक लोग लापता, हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
जातिवादी राजनीति’ को सुप्रीम कोर्ट ने भिगो-भिगो कर मारा जूता!
शंकराचार्य जी की जवाबी नोटिस से उप्र सरकार और मेला प्रशासन बैकफुट पर!

राजनीति करने वाले एक दूसरे पर आरोप लगाएंगे लेकिन इसांफ के राज में यदि न्यायपालिका यूं ही आखों पर पट्टी बांध कर खेलेगी तो चांद बाबू की तरह हर बाप अपनी बदनसीबी पर रोएगा जज साहेब। वो बाप भी जो अभी राजनीतिक रोटी सेक रहा है। चाहे वो राजनीति में हो मीडिया में या समझबूझ से कंगाल जाति य़ा मजहब के नाम पर किसी राजनेता का दीवाना। आम आदमी का भरोसा न्यायपालिका में जगाइए मीलॉड, नहीं तो न्यायपालिका का भी अपरहण हो जाएगा! जगिए और जगाईए मीलॉड! इस अंधेरे से देश को निकालिए ताकि न्यायपालिका पर भरोसा कायम रहे!

नोट: यह लेखक के निजी विचार हैं इससे India speaks daily का सहमत होना जरूरी नहीं है। ISD इन तथ्यों की पुष्टि का दावा नहीं करता है।

Related

TAGGED: Judiciary of India, Patna high court verdict, Supreme Court
Ashwini Upadhyay September 12, 2016
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Ashwini Upadhyay
Posted by Ashwini Upadhyay
Ashwini Upadhyay is a leading advocate in Supreme Court of India. He is also a Spokesperson for BJP, Delhi unit.
Previous Article India Speaks Daily - ISD News गीता में भगवान कृष्‍ण ने अर्जुन से कहा, हे अर्जुन वृक्षों में मैं पीपल हूं! आखिर उन्होंने स्वयं को पीपल ही क्यों कहा, कोई दूसरा वृक्ष क्यों नहीं ?
Next Article India Speaks Daily - ISD News सुशासन बाबू यह उम्मीद आपसे न थी ! मोदी विरोध में आप क्या से क्या हो गए ?

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow
- Advertisement -
Ad image

Latest News

कांग्रेस विधायक ने भाजपा को मारा तमाचा!
सफेदपोश बनाम भगवा अपराधी!
OpenAI ने OpenClaw के निर्माता को अपनी टीम में शामिल किया: जानिए क्यों आपको इससे भयभीत (और साथ ही उत्साहित) होना चाहिए।
सोची-समझी राणनीति के तहत किया जा रहा है हिंदू समाज में विखंडन!

You Might Also Like

संघवादसंसद, न्यायपालिका और नौकरशाही

सत्ता समर्थित संतों का गिरोह शंकराचार्य के विरुद्ध नीचता पर उतरा!

February 11, 2026
संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही

यूपी: दो साल में एक लाख से अधिक लोग लापता, हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

February 6, 2026
SDeo blogसंसद, न्यायपालिका और नौकरशाही

जातिवादी राजनीति’ को सुप्रीम कोर्ट ने भिगो-भिगो कर मारा जूता!

January 30, 2026
संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही

शंकराचार्य जी की जवाबी नोटिस से उप्र सरकार और मेला प्रशासन बैकफुट पर!

January 21, 2026
//

India Speaks Daily is a leading Views portal in Bharat, motivating and influencing thousands of Sanatanis, and the number is rising.

Popular Categories

  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD
- Download App -
Ad image

Copyright © 2015 - 2025 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?