अर्चना कुमारी। मध्य प्रदेश सागर कोतवाली थाना क्षेत्र के चकराघाट में शुक्रवार की रात मामूली विवाद के बाद तीन लड़कों ने मिलकर एक युवक अमित दुबे की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस का दावा है तीनों आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है। अब ब्राह्मण समुदाय उस लड़के के लिए न्याय की गुहार लगा रहा है। जिसके साथ मध्य प्रदेश में तीन लोगों ने बेरहमी से मारपीट की थी।
चाट विक्रेता अमित दुबे की दिनदहाड़े सैकड़ों लोगों के सामने हत्या कर दी गई। उस पर कई बार चाकू से हमला किया गया और बाद में उसे मरने के लिए सड़क पर फेंक दिया गया। लेकिन अब परिजन धरना दे रहे ताकि आरोपी पर बुलडोजर कार्रवाई की जाय । तीनों आरोपी चकराघाट से ही लगे पुरब्याऊ टौरी के बताए जा रहे हैं।
चकराघाट निवासी 29 वर्षीय अमित उर्फ अम्मू पिता चंद्रभान दुबे शुक्रवार की रात चकराघाट में खड़ा था। इस दौरान तभी वहां राह चलते धक्का लगने की बात पर तीन लड़कों से उसका विवाद हो गया। इसके बाद धनुषधारी मंदिर के सामने तीनो ने अमित पर चाकुओं से हमला कर दिया। अमित के पेट में बाएं तरफ चाकू का गहरा घाव लगा। वह लहूलुहान होकर वहीं पर गिर गया। विवाद के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ का फायदा उठाकर सभी आरोपी वहां से भाग गए।
आसपास के लोग तुरंत घायल अमित को पहले संजय ड्राइव के पास स्थित चेतन्य अस्पताल ले गए। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां मौजूद डाक्टरों ने चेक करने के बाद अमित को मृत घोषित कर दिया।सूचना के बाद घटनास्थल पर तुरंत कोतवाली प्रभारी नवीन जैन और गोपालगंज थाना प्रभारी अजय सारवान सहित अन्य अधिकारी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
सूचना के बाद मौके पर मृतक अमित दुबे के स्वजन भी पहुंच गए। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद अमित का शव स्वजनों को सौंप दिया गया है। मामले में तीनों नाबालिग पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक अमित दुबे चाट का ठेला लगाता था। दो साल पहले ही उसका विवाह हुआ था।