विकासपुरी हत्याकांड
विकासपुरी में डॉ. पंकज नारंग की हत्या के आरोपी में जिस झुग्गी बस्ती के सभी विकासपुरी हत्याकांड के अभियुक्त पकड़े गए हैं, वह बस्ती ड्रग्स का अड्डा है। ड्रग्स, गांजा, अफीम, चरस, सूंघनी और शराब की बिक्री वहां खुलेआम होती है। डॉ. पंकज नारंग की हत्या के आरोप में पकड़े गए मुख्य अभियुक्त नासिर खान व उसके परिवार के बारे में स्थानीय लोगों का यही कहना है कि नशे के कारण वह गुस्से पर काबू नहीं रख पाता है!
विकासपुरी के न्यू कृष्णा पार्क स्थित इंदिरा कैंप के निवासियों का कहना है कि वह कैंप अवैध गतिविधियों का अड्डा बनता जा रहा है। मुस्लिम महिला हन्नो, वहां कई दशकों से रह रही है। उसके आठ बच्चे हैं। उसके बच्चे नशे के कारण स्कूल तक छोड़ चुके हैं। हन्नो बताती है, हमारी बस्ती में दारू, गांजा, स्मैक खुलेआम बिकता है। सरकार ने यहां जो सरकारी ठेका खोला है, वह तो हमारे परिवार को बर्बाद कर ही रहा है, उसके अलावा यहां बड़े पैमाने पर अवैध शराब के ठेके खुले हुए हैं। छोटे-छोटे बच्चों को पकड़-पकड़ कर शराब, गांजा पिलाया जाता है। और यह सब मुख्य सड़क पर चल रहे अवैध नशे के केंद्र में होता है, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं देती है।
हन्नो के अनुसार, मेरे बच्चे का भविष्य इसी नशे के कारण बिगड़ गया। यहां का हर एक बच्चा नशे का गुलाम हो चुका है। सबकी पढ़ाई-लिखाई छूट चुकी है। डॉ पंकज नारंग की हत्या में पकड़ा गया नासिर भी नशा करता था और उस रात नशे के कारण ही अपने दिमाग पर नियंत्रण नहीं रख पाया होगा, जिससे यह हादसा हुआ।
एक अन्य महिला बताती है कि इंदिरा कैंप झुग्गी बस्ती में रात के दो-दो बजे नशे का कारोबार चलता रहता है। किसी भी समय, कोई भी नशे का सामान यहां उपलब्ध है। विकासपुरी सी-1, सुभाष नगर तक यह नशे का कारोबार चलता है और जिसे यहां नहीं मिलता, वो वहां से लेकर आ जाते हैं। यहां के लड़़के नशे के कारण बेकार हो चुके हैं। इसलिए कोई दुश्मनी नहीं होने के कारण भी डॉ नारंग की हत्या कर बैठे।
इस संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए पश्चिमी दिल्ली पुलिस उपायुक्त पुष्पेंद्र कुमार से उनके मोबाइल पर बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। उनके मोबाइल पर मैसेज भी छोड़ा गया, लेकिन उनका जवाब नहीं मिला।
Web Title: Vikaspuri murder: Dr Pankaj Narang was dragged out of home, beaten to death-1
Keywords: Delhi Dentist Dr. Narang’s Murder|दिल्ली के डॉ पंकज नारंग की हत्या| दिल्ली विकासपुरी| अखलाक की मौत| अरविंद केजरीवाल| राहुल गांधी | JusticeForDrNarang